
बीजिंग (चीन) – केंद्र सरकार द्वारा वर्ष २०१९ में कश्मीर में विद्यमान धारा ३७० हटाई जाने पर उसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौति दी गई । इसे न्यायालय ने अस्वीकार किया । इसपर पाकिस्तान ने हंगामा मचाया । अब चीन की ओर से भी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है । चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि इस निर्णय का चीन पर कोई परिणाम नहीं होगा । भारत-चीन सीमा पर स्थित पश्चिम भाग (लद्दाख) सदैव चीन का ही रहा है ।

१. माओ निंग ने आगे कहा कि हमने कभी भी भारत द्वारा एकपक्षीय तथा गैरकानूनी पद्धति से स्थापित केंद्रशासित लद्दाख को स्वीकार नहीं किया है । भारत का सर्वोच्च न्यायालय भी ‘कश्मीर का पश्चिम भाग (लद्दाख) चीन का है’, इस वस्तुस्थिति में परिवर्तन नहीं कर सकता ।
२. २ दिन पूर्व माओ निंग ने कश्मीर समस्या पर कहा था कि भारत और पाकिस्तान में अनेक वर्षाें से यह विवाद चल रहा है । इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावानुसार शांततापूर्ण मार्ग से सुलझाना आवश्यक है । दोनों देशों को चर्चा कर यह समस्या सुलझानी चाहिए । इसीसे इस क्षेत्र में सदैव शांतता और स्थिरता रहेगी ।
३. भारत ने ५ अगस्त २०१९ में धारा ३७० हटाई थी और जम्मु-कश्मीर एवं लद्दाख ऐसे अस २ केंद्रशासित प्रदेश बनाए थे । तब भी चीन ने इसका विरोध किया था ।
संपादकीय भूमिका
|
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !