मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने की संभावना

रिओ दि जानेरो (ब्राजील) – जी-२० शिखर सम्मेलन यहां आयोजित किया गया । इस सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री डाॅ. एस् . जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच चर्चा हुई। इसमें भारत-चीन सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने और मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर भी चर्चा हुई । मानसरोवर और निकटवर्ती कैलास पर्वत का हिंदू धर्म में अद्वितीय महत्व है । यह भाग तिब्बत में आता है । तिब्बत चीन का हिस्सा है , इसलिए मानसरोवर की यात्रा के लिए चीन से होकर गुजरना पडता है।
इस बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों पर ५ साल बाद विशेष प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने पर सहमति बनी । दक्षिण अफ्रीका को २०२५ में जी-२० शिखर सम्मेलन का यजमानपद प्राप्त करने का अवसर मिला है। जी- २० देशों के सभी सदस्यों द्वारा जारी संयुक्त घोषणा में विश्व में बढती भूख से लडने , युद्धग्रस्त गाजा के लिए अधिक सहायता और मध्य पूर्व और यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए एक वैश्विक समझौते का आह्वान किया गया।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !