९ लोग बंदी बनाए गए

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) – पुलिस ने निर्धन तथा आदिवासी हिंदुओं को पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण करने वाले ४२ लोगों के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया है । उनमें से ९ को बंदी बना लिया गया है ।
पुलिस ने आरोप लगाया कि ये सभी चंगाई सभा (रोगियों के उपचार के लिए आयोजित होने वाली बैठकें) आयोजित करके हिन्दुओं को ईसाई बनाने का प्रयास कर रहे थे । इन सभी की निर्धनता का लाभ उठाया जा रहा था । बंदी बनाए गए लोगों के पास से पुलिस ने ईसाई धर्म की पुस्तकें जब्त कर ली हैं । बिंदी बनाए गए लोगों में जयप्रभु तमिलनाडु के रहने वाले हैं । उनके साथ उत्तर प्रदेश के अजय कुमार, आंध्र प्रदेश के चेका इमैनुएल, राजेंद्र कौल, छोटू रंजन, परमानंद सोहन, प्रेम नाथ प्रजापति तथा राम प्रताप आरोपी हैं । (धर्मांतरित लोग अपना हिन्दू नाम वैसे ही रखते हैं तथा दूसरों को धोखा देते हैं ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकादेश में ऐसी घटनाएं इसलिए नहीं रुकीं क्योंकि देश में धर्मांतरण विरोधी कोई कठोर कानून नहीं है तथा ऐसे लोगों के लिए कोई दंड नहीं है । हिन्दुओं को लगता है कि केंद्र सरकार को इसके लिए प्रयास करना चाहिए ! |
Ram Mandir Donation Scam : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी के मामले में दोषी को दंड मिलना चाहिए – विहिप
फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है ! – सर्वोच्च न्यायालय
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
RSS Office Attack : रांची (झारखंड) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए आक्रमण के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का हाथ होने की आशंका !
विशेष जांच दल सत्य तथा असत्य का प्रकटीकरण करेगा ! – Yogi Adityanath
देवस्थान इनाम भूमियों के संदर्भ में प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति में देवस्थानों के प्रतिनिधियों का अंतर्भाव !