|

नई देहली – २१ नवंबर की रात यहां जनता मजदूर कॉलोनी में १६ वर्ष के एक लड़के ने १८ वर्ष के लड़के की हत्या कर दी । आरोपी ने पहले युवक का गला दबाया । जिससे वह बेसुध हो गया । इसके बाद आरोपी ने युवक की गर्दन पर ६० बार चाकू मारकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी । आरोपी यहीं नहीं रुका बल्कि युवक की मौत के बाद उसके मृत देह पर नाचने लगा । पास के सीसीटीवी में इस घटना के फुटेज मिले।
उत्तरी दिल्ली पुलिस के अनुसार, नाबालिग आरोपी को बंदी बना लिया गया है तथा इसकी जांच जारी है । उन्होंने बताया कि आरोपी ने मृतदेह के सिर पर कई बार लात मारी । इसके बाद वह मृतदेह पर नाचने लगा । उसके उपरांत उसे घसीटकर एक निर्जन स्थान पर ले गया । पुलिस का कहना है कि हत्या चोरी के उद्देश्य से की गई है क्योंकि दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे । मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है ।
संपादकीय भूमिकाअगर राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था की यह स्थिति है तो भारत के अन्य क्षेत्रों की स्थिति के बारे में विचार न ही किया जाए तो अच्छा है! |
आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच तनाव
सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें ! – Amit Shah
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !