|

कौशांबी (उत्तर प्रदेश) – जिले के देर्हा गांव में २१ नवंबर की शाम एक २० वर्षीय युवती की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी गई । अशोक और पवन निषाद, इन दोनों भाइयों द्वारा युवती की हत्या करने के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणवासी हैं,ऐसा उन्होंने बताया । इनमें से अशोक एक हत्या के प्रकरण में कारागृह में था और अभी जमानत पर है । उसके भाई पवन ने ३ वर्ष पूर्व युवती का बलात्कार किया था । उसके विरोध में भी अपराध प्रविष्ट किया गया था । यह प्रकरण महेवाघाट पुलिस थाने की सीमा का है ।
१. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवती पर रास्ते पर ही धारदार कुल्हाडी से वार कर रहे थे । इस समय वहां उपस्थित लोग केवल दर्शकों की भूमिका में थे ।
२. पवन द्वारा युवती का ३ वर्ष पूर्व बलात्कार किए जाने के उपरांत पीडिता के परिवार ने उसके विरोध में शिकायत प्रविष्ट की थी । उसके विरोध में न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था । पवन पीडिता के परिवारवालों पर मुकदमा वापस लेने के लिए नियमित दबाव बना रहा था, साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी भी देता था । (इस प्रकरण में पुलिस ने पीडिता और उसके परिवारवालों को सुरक्षा क्यों नहीं दी ? इसलिए इस घटना के लिए पुलिस भी उत्तरदायी है, ऐसा है क्या ? – संपादक)
संपादकीय भूमिकाबलात्कारी को तुरंत दंड होने के लिए सरकारी तंत्र द्वारा तत्परता से प्रयास न किए जाने का ही यह परिणाम है ! |
देवस्थान इनाम भूमियों के संदर्भ में प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति में देवस्थानों के प्रतिनिधियों का अंतर्भाव !
भित्तिपत्रक लगाने वाली महिला अधिकारी का स्थानांतरण ! – नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।
मध्य प्रदेश के मौलाना को बंदी बनाया !
Pakistan Sikh Murder : पाकिस्तान के गुरुद्वारे में घुसकर सिख सेवादार दंपति की हत्या