आने वाले सोमवार को ताजमहल परिसर में शिव आरती करने की हिन्दुओं की घोषणा !

आगरा (उत्तर प्रदेश) – १६ नवंबर को ताजमहल परिसर में बंगाल से आए एक मुसलमान पर्यटक ने नमाज पठन किया । उस समय यहां सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने उसे फटकारने पर मुसलमान ने क्षमा मांगी । इस कारण पुलिस ने उसे छोड दिया । इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने पर अब विवाद निर्माण हो गया है । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने आरोप लगाया कि, मुसलमानों के लिए उच्चतम न्यायालय की नियमावली भंग की जा रही है । केवल क्षमा मांगने पर उन्हें छोड दिया जाता है । यदि यहां हिन्दुओं ने धार्मिक कृत्य किया होता, तो उनके विरोध में अपराध प्रविष्ट किया गया होता । इस कारण पुलिस और उस मुसलमान पर्यटक के विरोध में अपराध प्रविष्ट करना चाहिए । इसके लिए हम पुलिस थाने में शिकायत प्रविष्ट करने वाले हैं । इसके अतिरिक्त २० नवंबर के दिन हमारे सदस्य यहां शिव आरती भी करेंगे और तदुपरांत क्षमा भी मांगेंगे, ऐसी घोषणा उन्होंने की ।
१. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निरीक्षक राजकुमार पटेल ने बताया कि, यहां नमाज पढने पर प्रतिबंध है । इस संबंध की सूचना लिखी गई है । इसकी जानकारी न होने से कुछ पर्यटक यहां नमाज पढते हैं, तब उन पर कार्यवाही की जाती है ।
२. हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ संबोधित कर इसके शिव मंदिर होने बात कही जा रही है । इस कारण उनकी ओर से यहां आरती करने और भगवा ध्वज ले जाने का अनेक बार प्रयास किया गया है और उन पर भी कार्यवाही भी की गई है । संजय जाट पर भी इस संबंध में कुछ अपराध प्रविष्ट हैं ।
संपादकीय भूमिकाताजमहल हिन्दुओं की विरासत है, यह पुरातत्व विभाग घोषित क्यों नहीं करता ? केंद्र सरकार को इस संबंध में आगे आकर ताजमहल का सत्य विश्व को बताना चाहिए ! |
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।