
तेल अविव – इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने ट्विटर के माध्यम से जस्टिन ट्रूडो द्वारा निष्पाप नागरिकों की होने वाली हत्या के आरोपों का उत्तर देते हुए उन्हें अच्छे से फटकार लगाई । नेतान्याहू ने कहा, ”हम नहीं, हमास ही निष्पाप नागरिकों की हत्या कर रहा है । हमास के आतंकवादियों ने दूसरे विश्वयुद्ध में यहूदियों के नरसंहार के उपरांत अत्यंत क्रूरतापूर्ण निष्पाप नागरिकों के सिर काटे, उन्हें जलाया और उनकी हत्या की । इजराइल सामान्य नागरिकों को हानि से दूर रखने का प्रयास कर रहा है । इजराइल ने गाजापट्टी के नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा; लेकिन हमास उन्हें बंदूक के बल पर रोक रहा है । नागरिकों की हत्या करना और उन्हें ढाल के रूप में प्रयोग करना, इस दोहरे अपराध के लिए हमास को उत्तरदायी ठहराना चाहिए ।”
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इजराइल सरकार को संयम बरतने का आवाहन किया था । गाजा में बच्चों की हत्या रुकनी चाहिए, ऐसा ट्रुडो ने कहा था ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”