
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) – यहां एक ९ वर्षीय हिन्दू दलित लडकी पर ५५ वर्षीय पीर मुहम्मद नामक मुसलमान व्यक्ति ने बलात्कार किया । बलात्कार के उपरांत लडकी की प्रकृति चिेंताजनक थी, इसलिए उसे उपचार के लिए लक्ष्मणपुरी भेजा गया । बलात्कार के उपरांत पीर मुहम्मद फरार है । पुलिस उसे ढूंढ रही है ।
प्रसारमाध्यमों द्वारा दिए वृत्तानुसार, रायबरेली के गांव में रहनेवाले एक हिन्दू दलित महिला ने अपनी ९ वर्षीय लडकी पर पीर मुहम्मद द्वारा बलात्कार करने का परिवाद (शिकायत) पुलिस में प्रविष्ट किया । उसका कहना था कि उसकी बेटी शाम को घर के बाहर खेल रही थी । तब वहां से पीर मुहम्मद गुजरा । लडकी को अकेली देख उसे बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले गया और उस पर बलात्कार किया । पीडित लडकी के रोने-चिल्लाने का आरोपी पर कोई परिणाम नहीं हुआ । वह लडकी को रक्त से लथपथ अवस्था में खेत में ही छोडकर भाग गया । काफी समय बीतने के पश्चात जब लडकी का पता न चला तो उसके कुटुंबीय उसे ढूंढते हुए खेत में गए और वहां वह घायल अवस्था में और रोते हुए मिली । पीडित लडकी पर अस्पताल में उपचार शुरू हैं ।
इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी पीर मुूहम्मद के विरुद्ध ‘पॉक्सो’ कानून के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किया है । पुलिस ने आरोपी को शीघ्र ही बंदी बनाने का आश्वासन दिया है ।
संपादकीय भूमिकाऐसे वासनांधों को शरीयत कानून के अनुसार कमर तक गढ्ढे में गाढकर, उसे पत्थरों से मारने का दंड देने की मांग कोई करे, तो आश्चर्य नहीं ! |
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !
तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । – Sangeet Singh Som