विविध स्थानों पर समाज के धर्मनिष्ठ हिन्दुओं द्वारा सार्वजनिक प्रवचन एवं हिन्दू राष्ट्र-जागृति बैठकों का आयोजन !

पूज्य प्रदीप खेमकाजी, सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी, ब्रह्मचारी गौरव, श्री. शंभू गवारे एवं श्री. धनंजय रायपत

कतरास (झारखंड) – झारखंड एवं पश्चिम बंगाल क्षेत्र में हिन्दू जनजागृति समिति के धर्म प्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी का हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान किया । इस विषय में संक्षिप्त जानकारी हमारे पाठकों के लिए यहां दे रहे हैं ।

सार्वजनिक प्रवचन

खेमका भवन, रानी बजार, कतरास में हुए कार्यक्रम में सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने तनावमुक्ति के लिए अध्यात्म इस विषय पर उपस्थितों का मार्गदर्शन किया । इस समय कतरास के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सनातन संस्था के संत पूज्य प्रदीप खेमकाजी तथा उनकी पत्नी पूज्य (श्रीमती) सुनीता खेमकाजी की वंदनीय उपस्थिति थी । इस कार्यक्रम का लाभ कतरास के अनेक उद्योगपतियोेंं ने भी लिया ।

होटल ग्रीन होराइजन में रांची के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा श्री रांची गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री. चंद्रकांत रायपत ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का लाभ श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष सर्वश्री सूर्यकांत राठौर, पटेल समाज के अध्यक्ष गाबू पटेल, पटेल समाज से हरी पटेल, झारखंड – बिहार माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सर्वश्री राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू एवं गुजराती समाज, पटेल समाज, माहेश्वरी समाज तथा विश्व हिन्दू परिषद कई सदस्यों ने लिया ।

झुमरा (हजारीबाग) – यहां के पंचायत भवन में प्रवचन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वश्री अजीत कुमार यादव, गौतम सिंह तथा पिंकू भुइयान ने किया । बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के भवन में हुए प्रवचन का आयोजन श्री. रंजीत कुमार सिंह ने किया ।

इन सभी कार्यक्रमों का सूत्रसंचालन समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के राज्य समन्वक शंभू गवारे ने किया ।


हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा

हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा में उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठ

हजारीबाग (झारखंड) – ठाकुरबाडी मंदिर, मायापुर, प्रखंड – मयूरहंड, पंचायत – पंदनी में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से सभा आयोजन किया गया । इस सभा में सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने हलाल अर्थव्यवस्था की भीषणता से उपस्थितों को अवगत करवाया ।


हिन्दू राष्ट्र-जागृति बैठक

होटल ग्रीन होराइजन, रांची में हुई बैठक में यहां के धर्मप्रेमी एवं हिंदुत्वनिष्ठ सहभागी हुए । कोलकाता के बडा बाजार ग्रंथालय में बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में हुगली, हावडा एवं कोलकाता से कई संगठन सहभागी हुए । बैठक में सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने सभी संगठनों को एकत्रित रूप से कार्य बढाने के लिए संगठित प्रयास करने के बारे में मार्गदर्शन किया ।


व्यक्तिगत संपर्क

रांची के परमहंस योगानन्द पथ पर स्थित योगदा सत्संग मठ के ब्रह्मचारी गौरवजी से सद्भावना भेंट की । ब्रह्मचारी गौरवजी ने मठ में चल रहे सेवा कार्य के बारे में सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी एवं पूज्य प्रदीप खेमकाजी को बताया । इस भेंट का आयोजन यहां के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री. धनंजय रायपत ने किया था । इसके साथ ही यहां के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा श्री रांची गुजराती समाज के अध्यक्ष सर्वश्री चंद्रकांत रायपत, झारखंड – बिहार माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, कोलकाता से श्री. विमल जयसवाल से भेंट की गई ।