देहली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग की मुसलमानों को सीख !
(‘अल्लाहू अकबर’ अर्थात अल्लाह महान हैं)

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) – देहली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुसलमानों को सीख दी, ‘केवल ‘अल्लाहू अकबर’ कहने से प्रगति नहीं होगी । शिक्षा अधिक आवश्यक है । जिस धर्म का प्रारंभ ‘इक्र’ (शिक्षित) शब्द से होता है, उसी धर्म के लोग आज सबसे पीछे हैं । आज मुसलमान बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ विश्व में दी जा रही शिक्षा देना भी आवश्यक है । उत्तर प्रदेश, बिहार एवं मध्य प्रदेश राज्यों में दलित मुसलमान सर्वाधिक पिछडे हैं । वे यहां रफी अहमद किदवई मेमोरियल डिग्री कॉलेज के भूमिपूजन के कार्यक्रम में बोल रहे थे ।
नजीब जंग ने दावा करते हुए आगे कहा, ‘‘लोगों में गलत धारणा है कि, मदरसों में शिक्षा ग्रहण करनेवाले छात्रों की प्रतिभा अल्प होती है; परंतु वास्तव में ऐसा नहीं है । मदरसों में ८ वीं कक्षा तक पढे छात्र जब आगे की पढाई करते हैं, तब उनकी प्रतिभा दिखाई देती है ।’’ (मदरसों में सीखनेवाले जिहादी आतंकवादी क्यों बनते हैं ? मदरसों में छात्रों पर उनके शिक्षक यौन अत्याचार क्यों करते हैं ? इस विषय में भी नजीब जंग को बोलना चाहिए ! – संपादक)
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया