बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का आरोप

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – पहले कोई गाय को मारने की हिम्मत नहीं करता था ; लेकिन आज हम दुखी हैं । हमारे प्रदेश में प्रतिदिन ५० हजार गायें काटी जा रही हैं । राज्य में अधिकारी पैसा खा रहे हैं । यहां भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है । पुलिस अधिकारी केवल राजनीति में लगे हैं । इन सभी का नेतृत्व राज्य के मुख्य सचिव करते हैं। उन्होंने मुझे मार डालने का निर्णय कर लिया है । उन्होंने 9 एमएम की पिस्टल खरीदी है । मुख्य सचिव से मेरी कोई शत्रुता नहीं है । मैं उनसे कभी नहीं मिला, कभी बात भी नहीं की । बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया है कि हम चाहते हैं कि यह प्रकरण मुख्यमंत्री तक पहुंचे । वे पत्रकारों से बात करते हुए यह कह रहे थे ।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि मैं ने कई विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की । उन्होंने आश्वासन दिया था कि गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को हटा दिया जाएगा ।
संपादकीय भूमिकाप्रेमियों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन आरोपों की जांच की सत्यता जनता के सामने रखनी चाहिए ! |
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।