
जागरण करना, यह देवी की कार्य ऊर्जा के प्रकट होने से संबंधित है । नवरात्रि में रात्रि के समय श्री दुर्गादेवी का तत्त्व इस कार्य ऊर्जा के बल पर इच्छा, क्रिया एवं ज्ञान शक्ति द्वारा व्यक्ति को कार्य करने के लिए शक्ति प्रदान करता है । जागरण करने से उपवास के कारण देह सात्विक बन जाता है । जिससे भक्त वातावरण से श्री दुर्गादेवी का तत्त्व इच्छा, क्रिया एवं ज्ञान इन तीनों स्तरों पर सरलता से ग्रहण कर पाता है । परिणामस्वरूप उसकी कुंडलिनी के चक्र भी जागृत होते हैैं । यह जागृति उसे साधनापथ पर आगे बढने में सहायता करती है । यही कारण है कि, शास्त्रों ने नवरात्रि की कालावधि में उपवास एवं जागरण करने का महत्त्व बताया है ।
साथ ही नवरात्रि के नौ दिनों में अधिकतर भक्त उपवास करते हैं । किसी कारण नौ दिन उपवास करना संभव न हो, तो प्रथम दिन एवं अष्टमी के दिन उपवास अवश्य करते हैं । उपवास करने से व्यक्ति का रजोगुण तथा तमोगुण घटता है तथा देह की सात्त्विकता बढती है । ऐसा सात्त्विक देह वातावरण से शक्तितत्त्व को अधिक ग्रहण करने के लिए सक्षम बनता है ।
Puri Rath Yatra : पुरी में विश्वविख्यात भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ !
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge