मुसलमानों को ‘गजवा-ए-हिन्द’ के लिए (काफीरों को मार डालने के लिए लडे जानेवाले युद्ध के लिए) तैयार रहने का किया आवाहन !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जमाई कैप्टन (सेवानिवृत्त) सफदर ने भारत एवं इस्त्राईल के विरुद्ध खुलेआम विषवमन करते हुए भारत एवं इस्राईल के विरुद्ध परमाणु बम का प्रयोग करने की धमकी दी है, साथ ही सफदर ने मुसलमानों को ‘गजवा-ए-हिन्द’ के लिए (काफीरों को मार डालने के लिए लडे जानेवाले युद्ध के लिए) तैयार रहने के लिए भी कहा है । पाकिस्तान के पेशावर में ‘जमियत-ए-उलेमा इस्लाम’ नाम के राजनीतिक दल की अेार से पैलेस्टाईन के समर्थन में आयोजित सार्वजनिक सभा में वे ऐसा बोल रहे थे । कश्मीर एवं पैलेस्टाईन के विषय में उन्होंने भारत एवं इस्राईल की आलोचना की । इस सभा में इस्राईल पर आक्रमण करनेवाले हमास के २ आतंकियों ने भी नेताओं का मार्गदर्शन किया ।
पाकिस्तान के सभी परमाणु बम मुसलमानों के !
सफदर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने जो परमाणु बम बनाए हैं, वो सभी मुसलमानों के हैं । पैलेस्टाईन की महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं तथा गाजा में लोगों को मारा जा रहा है ।
मुसलमानों को जिहाद के लिए तैयार रहना पडेगा तथा गाजा के मुसलमानों को अपना समर्थन देना पडेगा ।
संपादकीय भूमिकाखाने को दाना नहीं है; परंतु पाकिस्तान के नेता परमाणु बम का प्रयोग करने की धमकी दे रहे हैं । इसी को ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि !’ कहा जाता है ! |
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित