
नई देहली – १ अक्टूबर ,२०२३ से जन्म प्रमाणपत्र के विषय में (बर्थ सर्टिफिकेट के विषय में) नया नियम लागू होने वाला है । इस नए नियमानुसार जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर विद्यालय में प्रवेश से लेकर वाहनचालक लाइसेंस, सरकारी नौकरी, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, वीजा, विवाह पंजीकरण इत्यादि कागजपत्र बनवाना संभव होने वाला है ।
(सौजन्य : DT Next)
केंद्र सरकार ने वर्षाकालीन अधिवेशन के समय संसद के दोनों सदनों में ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण विधेयक, २०२३’ प्रस्तुत किया था । इसके उपरांत विधेयक को राष्ट्रपति की अनुमति मिली है । केंद्र सरकार ने इसके अंतर्गत बने हुए नियम १ अक्टूबर से लागू करने की घोषणा भी की है । नया कानून लागू होने के उपरांत जन्म-मृत्यु का पंजीकरण भी डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध होने वाला है ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।
Assam Flood : असम में भीषण बाढ – ४१ लोगों की मृत्यु ।