|

इंदौर (मध्य प्रदेश) – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र एवं क्रीडामंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म समाप्त करने के वक्तव्य पर हिन्दुओं का विरोध जारी ही है । लोगों ने इंदौर के एक मंदिर की सीढियों पर उदयनिधि के छायाचित्र लगाए हैं । उस पर पांव रखकर भक्त मंदिर में आते-जाते हैं । इंदौर के हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार निषेध व्यक्त किया है ।
(सौजन्य : Republic Bharat)
हिन्दू जागरण मंच के इंदौर जिला समन्वयक कन्नू मिश्रा ने कहा कि हमारी भावनाएं आहत की गई हैं, इसलिए हमने मंदिर की सीढियों पर उदयनिधि के छायाचित्र लगाए हैं । हम उदयनिधि का विरोध कर रहे हैं एवं प्रदर्शन भी करेंगे । उदयनिधि स्टालिन ने जिस पद्धति से सनातन पर वक्तव्य दिया है, इस कारण हम भिन्न पद्धति से उसका विरोध कर रहे हैं । भविष्य में भी भिन्न-भिन्न स्थानों पर इसी प्रकार के प्रदर्शन किए जाएंगे ।
#WATCH | In Indore, people were seen using a mat with Udhayanidhi Stalin’s face on it, to clear their feet
.
.
.
.
.#UdhayanidhiStalin #SanatanaDharama #Organiser pic.twitter.com/p6CPIpZwKz— Organiser Weekly (@eOrganiser) September 13, 2023
संपादकीय भूमिकाउदयनिधि का विरोध करते समय हिन्दुओं को अपनी परंपरा का भी ध्यान रखना आवश्यक है । जो व्यक्ति सनातन धर्म से इतनी घृणा करता है, वह इस योग्य भी नहीं है कि किसी मंदिर की सीढियों पर उसके छायाचित्र लगाए जाएं ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !