डी.एम.के नेता तथा तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को समाप्त करने वाले वक्तव्य पर अडे !

चेन्नई (तमिलनाडु) – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन आज भी के सनातन धर्म को नष्ट करने वाले वक्तव्य पर अडिग हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की बात करते हैं, क्या इसका अर्थ कांग्रेस के सदस्यों को मार देना चाहिए ऐसा होता है ? भाजपा ‘इंडिया ‘ गठबंधन से भयभीत है और उसे पथभ्रष्ट करने के लिए इस तरह की बातें कर रही है । डी.एम.के. की नीति ‘एक कुल, एक देव ‘ है । उदयनिधि ने आगे कहा कि मैं दोहराता हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है तथा मैं कहता रहूंगा कि सनातन धर्म समाप्त होना चाहिए ।
कुछ लोग बचकाना व्यवहार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैंने नरसंहार करने के लिए भडकाया है । कुछ लोग कहते हैं, द्रविडों को यह विचारधारा नहीं चाहिए । क्या इसका अर्थ यह है कि डी.एम.के. सदस्यों को भी मार दिया जाना चाहिए ? सनातन क्या है ? ‘सनातन का अर्थ, ‘कुछ भी नहीं बदलता है तथा सब कुछ शाश्वत है’ किंतु द्रविड विचारधारा परिवर्तन की मांग करती है और इस बात की मांग करती है कि ‘सभी को समान होना चाहिए’। ( सनातन का अर्थ है , नित्य नूतन: सनातन: – संपादक )
संपादकीय भूमिका
|
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी