|

सिलीगुडी (बंगाल) – यहां के माटीगारा में रवींद्रपल्ली भाग में विद्यालय गणवेश में एक १७ वर्षीय नेपाली हिन्दू लडकी की मृतदेह मिली । मोहम्मद अब्बास नामक वासनांध ने उसका बलात्कार करने का प्रयास किया था, जिसका विरोध करने पर अब्बास ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल कर उसे मार दिया । इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतदेह को कब्जे में लिया । यह लडकी नजदीक के नेपाली विद्यालय में पढती थी । पुलिस ने अब्बास को बंदी बनाया, उसने उसके इस अपराध की स्वीकृति दी है । पीडिता की मां और भाई ने अब्बास के विरोध में द्रुतगति न्यायालय में मुकदमा चलाकर उसे फांसी का दंड देने की मांग की है ।
Massive protest by students in #Mirik against the murder of a school student coming back home from school, by Mohammad Abbas.
Abbas lives in a place locally known as "Chhota Pakistan" in #Matigara
Are our children safe?
Who allowed illegal immigrants to settle ? @HMOIndia pic.twitter.com/8Zjl5oSfjo
— The Darjeeling Chronicle (@TheDarjChron) August 24, 2023
२२ वर्षीय अब्बास की २ पत्नियां हैं । इसके पहले भी उसने एक महिला का बलात्कार किया था जिस प्रकरण में उसे बंदी बनाया गया था । पीडिता के विद्यालय से घर वापस आते समय अब्बास ने उसे पकडा और जबरदस्ती नजदीक की सुनसान इमारत में ले गया और उसका बलात्कार करने का प्रयास किया । इस समय पीडिता के चिल्लाना प्रारंभ करने पर अब्बास ने पत्थर से उसका चेहरा कुचला । उसकी चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे । वहां वह रक्त से लथपथ मिली, अब्बास वहां से भाग गया था । इस घटना के विरोध में सिलीगुडी नारीशक्ति और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर आंदोलन कर अब्बास के विरोध में द्रुतगति न्यायालय में मुकदमा चलाने की मांग की । चौखट
West Bengal: Police arrested Mohd Abbas for the brutal murder of a minor Hindu girl; locals protested via @eOrganiser https://t.co/oUJXPMcCdk
— Organiser Weekly (@eOrganiser) August 23, 2023
‘पाॅक्सो’ कानून के अंतर्गत बंदी बनाए गए बलात्कारियों को २-३ दोनों में मिलती है जमानत ! – सिलीगुडी नारीशक्ति संगठनइस समय सिलीगुडी नारीशक्ति संगठन की एक वरिष्ठ महिला सदस्या ने बताया कि पुलिस और न्यायालय की अनदेखी के कारण ‘पाॅक्सो’ कानून के अंतर्गत बंदी बनाए गए बलात्कारियों को २-३ दिनों में जमानत मिलती है । इस क्षेत्र के अनेक मुसलमान लोग नेपाली हिन्दू लडकियों को लक्ष्य बना रहे हैं । यदि पुलिस ने ऐसी घटनाओं पर समय रहते लगाम नहीं लगाया, तो हमारा संगठन रास्ते पर उतरकर आंदोलन करेगा । |
संपादकीय भूमिका
|
Army Uniform 2026 : भारतीय सेना की औपनिवेशिक परंपराओं में परिवर्तन : सैन्य वर्दी की नई नियमावली लागू
Bengal Solar Scam : बंगाल सौर ऊर्जा घोटाला प्रकरण में फरार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को केरल से बंदी बनाया गया
कोलकाता हवाई अड्डे पर स्थित ‘बांकरा मस्जिद’ का स्थानांतरण होगा
Baba Milan Das : उत्तर प्रदेश : साधु राममिलन दास की हत्या करने वाला इसराइल पुलिस मुठभेड में ढेर
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । -Sangeet Singh Som
US-Iran War : अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होगा !