|

बरेली (उत्तर प्रदेश) – यहां ९ वीं कक्षा में पढने वाले एक मुस्लिम छात्र ने इंस्टाग्राम पर हिन्दू धर्म पर एक आपत्तिजनक संदेश प्रसारित किया। तब एक हिन्दू छात्र ने भी उसके उत्तर में एक संदेश प्रसारित किया । यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ने संदेश में क्या लिखा था; किंतु हिन्दू छात्र के संदेश से मुस्लिम क्रोधित हो गए तथा सहस्त्रों मुस्लिमों ने हिन्दू छात्र के घर पर पथराव कर आक्रमण कर दिया । जब मुस्लिमों की भीड हिन्दू छात्र को घर से निकालकर मारने का प्रयत्न कर रही थी, तभी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसके प्राण की रक्षा की । यह घटना १८ अगस्त की रात्रि की है । पुलिस ने हिन्दू छात्र के पिता तथा मुस्लिम. छात्र को नियंत्रण में ले लिया है । वर्तमान परिस्थिति में पुलिस ने यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है ।
हिंदू धर्म पर पहले किया विवादित पोस्ट, प्रतिक्रिया में एक बच्चे ने लिखा कॉमेंट… सजा देने जुटी हजारों की कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़… UP पुलिस के साथ भी गाली-गलौच#Bareilly #UPPolice https://t.co/4XQFZ9JXBP
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) August 19, 2023
१. सहस्त्रों मुसलमानों ने थाने को घेर लिया तथा हिन्दू लडके के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के उपरांत भी मुस्लिम समुदाय ने उस हिन्दू छात्र के घर पर पथराव आरंभ कर दिया । उसी समय पुलिस वहां पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया । जब पुलिस हिन्दू छात्र के पिता को थाने ले गई, तब कहीं कट्टरपंथी मुस्लिम पीछे हटे ।
२. पुलिस ने कहा, ‘अन्वेषण के उपरांत दोनों छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।’
३. हिन्दू छात्र के पिता का कहना है कि मुसलमान उन्हें डरा धमका रहे हैं । यदि मेरे बेटे की त्रुटि है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए ।’
संपादकीय भूमिका
|
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस