
मालेगाव (महाराष्ट्र) – राष्ट्रीय अन्वेषण यंत्रणा के (‘एन.आइ.ए.’के) पथक ने १३ अगस्त को सवेरे पुन: मालेगांव शहर के मोमीनपुरा भाग में रहनेवाले एवं ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’से (‘पी.एफ.आइ.’से) संबंधित गुफरान खान सुभान खान को नियंत्रण में लिया और शहर के पुलिस थाने में उसकी ५ घंटे पूछताछ की । फिर यह कहते हुए उसे छोड दिया गया है कि ‘पूछताछ के लिए उसे पुन: बुलाया जाएगा !’
१. कुछ माह पूर्व आतंकवादविरोधी पथक के (‘ए.टी.एस.’के) माध्यम से ‘पी.एफ. आई.’से संबंधित एक संशयित को बंदी बनाया गया था ।
२. गुफरान खान सुभान खान के घर सवेरे ४.३० बजे के आसपास तलाशी ली और पूछताछ के लिए उसे घर से ही नियंत्रण में लेकर शहर पुलिस थाने गए ।
३. गुफरान भ्रमणभाष पर विदेश में किसी से संपर्क करता है; साथ ही उसके पी.एफ.आइ. संगठन का सदस्य और जिहादी युवकों को शारीरिक प्रशिक्षण देने का काम करने का संशय भी उस पर था ।
४. इससे पूर्व ‘एन.आइ.ए.’के अधिकारियों द्वारा छापा डालकर ‘पी.एफ.आइ.’से संबंधित कुछ जिहादी कार्यकर्ताओं को बंदी बनाया गया था । तदुपरांत आतंकवादी संगठनों को सहायता करने के लिए बीच के काल में भी एक को बंदी बनाया गया है । मालेगांव में गत वर्ष पी.एफ.आइ. संगठन के विरुद्ध प्रविष्ट एक अपराध में गुफरान आरोपी भी था ।
५. पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में ‘कुछ आक्षेपार्ह कागदपत्र हाथ लगे हैं क्या ?’, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है ।
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।