हिमाचल प्रदेश के सोलन में भूस्खलन, राज्य के २४२ रास्ते बंद !

नई देहली – हवामान विभाग ने देश के १४ राज्यों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है । हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा एवं तमिलनाडु राज्यों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
१. उत्तराखंड राज्य के बहुतांश जिलों में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है ।
२. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ११ अगस्त को भूस्खलन हुआ । इसलिए राष्ट्रीय महामार्ग क्र. ५ बंद कर दिया गया । राज्यभर में हो रही वर्षा के कारण २४२ रास्ते बंद कर दिए गए हैं ।
३. बिहार के पाटलीपुत्र शहर में गंगा नदी का स्तर धोखादायी हो गया है । राज्य के अनेक जिलों में बाढ जैसे परिस्थिति निर्माण हो गई है ।
४. चंडीगढ के सुखना सरोवर के पानी का स्तर भी धोखादायी हो गया है ।
५. हरियाणा के १३ शहरों में भारी मात्रा में वर्षा हुई ।
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !