
फरीदाबाद (हरियाणा) – यहां सनातन संस्था द्वारा सेक्टर २९ के गवरमेंट प्रायमरी स्कूल में वृक्षारोपण का विशेष उपक्रम किया गया । वातावरण में बढे प्रदूषण को नियंत्रण में रखने और स्वच्छ वायु प्रदान करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण आवश्यक है । वृक्षारोपण के महत्त्व को समझते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए । इस उपक्रम के अंतर्गत छायादार वृक्ष लगाए गए ।

इस कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका श्रीमती शालू और स्कूल की प्राध्यापिका श्रीमती रमारानी का उत्साहपूर्वक सहयोग रहा । सभी ने सनातन संस्था के इस कार्य की सराहना की व भविष्य में इसी प्रकार कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया । इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सनातन संस्था की कार्यकर्ता श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती सुषमा सेठ एवं श्रीमती तृप्ती जोशी भी उपस्थित थीं ।
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !