
नई देहली – केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को अश्लील ‘ वीडियो कॉल’ कर उसके द्वारा फिरौती वसूलने का प्रयत्न करनेवाले मोहम्मद वकील एवं मोहम्मद साहिब इन दोनों को देहली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है ।
७ जून को प्रल्हाद पटेल को वॉट्सएप पर वीडियो कॉल आया था । उसे स्वीकारने पर उसपर अश्लील वीडियो दिखाई देने लगा । उन्होंने उसे कट कर दिया । कुछ समय पश्चात पुनः ऐसा ही कॉल आया एवं तब भी अश्लील वीडियो प्रारंभ हो गया । इस बार कॉल करनेवालों ने पटेल को धमकी दी कि आप अश्लील वीडियों देखते हैं, ऐसे वीडियो प्रसारित कर आपकी मानहानि करेंगे । मानहानि रोकने के लिए उनसे लाखों रुपयों की फिरौती मांगी गई । इस संबंध में पटेल ने पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की, तब पुलिस ने उक्त दोनों को गिरफ्तार किया । इस प्रकरण का मुख्य सूत्रधार मोहम्मद साबीर फरार है । पुलिस उसकी खोज कर रही है । इस प्रकार लोगों को संपर्क कर उनसे फिरौती लेनेवाली टोली कार्यरत है, ऐसी जानकारी पुलिस को मिली है ।
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।