
नई देहली – संतश्री पूज्यपाद आसारामजी बापू एवं संत राम रहीम को झूठे प्रकरणों में कारागृह में बंद किया गया है । इस कारण उनको तुरंत मुक्त किया जाए, इसलिए जन अधिकार मोर्चा, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से आंदोलन आरंभ किया गया है । इसके अंतर्गत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक निवेदन दिया जाएग साथ ही इसके लिए यहां कुछ दिन पूर्व हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया है । इस समय अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. मुन्ना कुमार शर्मा, पू. कृष्ण संजयजी महाराज आदि मान्यवर उपस्थित थे ।
(सौजन्य : जनसंसद न्यूज़)
इस समय श्री. शर्मा ने कहा, ‘इन संतों ने हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के लिए सर्वस्व अर्पण किया है । उनकी ओर से मानवता के अनेक कार्य किए गए हैं । हिन्दू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने अनेक बडे आंदोलन क्रियान्वित किए हैं । लोगों के मध्य उनकी प्रखर लोकप्रियता को देखते हुए उनके विरुद्ध कुछ राजनीतिक दलों ने षड्यंत्र आरंभ किया । उसके अंतर्गत प्रथम संतश्री पूज्यपाद आसारामजी बापू एवं उनके सुपुत्र तथा पश्चात संत राम रहीम को कभी मुक्ति न मिल सके, इस प्रकार के चक्रव्यूह में फंसाया गया है । इन संतों को शीघ्र ही मुक्त किया जाए, अन्यथा पूरे देश में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा ।’
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !