नेपाल के उच्चपदस्थ अधिकारी का दावा

देहली – भारत-नेपाल मित्रता बस सेवा केवल भारत एवं नेपाल के नागरिकों के लिए आरंभ की गई है । भारत एवं नेपाल के अतिरिक्त अन्य किसी भी देश के नागरिक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा नहीं सकते । ऐसा होते हुए भी, पाकिस्तान की नागरिक सीमा हैदर इसी बस से भारत आई है, ऐसा दावा नेपाल के पोखरा स्थित भारत-नेपाल मित्रता बस के उच्चपदस्थ अधिकारी टिकाराम अधिकारी ने किया है । इस समय उन्होंने इस प्रकरण की गहन जांच करने की मांग की है ।
…तो जासूसी मदद से सीमा हैदर ने पार किया बॉर्डर? नेपाली अधिकारी का बड़ा दावा, बोले- होनी चाहिए जांच#SeemaHaider https://t.co/EPfMgS11AB
— News18 India (@News18India) July 23, 2023
टिकाराम अधिकारी ने आगे कहा, ‘सीमा गुलाम हैदर चतुर है । वह जानती थी कि पाकिस्तान से सीधे भारत पहुंच पाना असंभव है । इस कारण उसने इस मार्ग का आधार लिया । नेपाल से भारत जाने के लिए कुछ अधिक लोगों ने उसकी सहायता की होगी । वे लोग नेपाल से भारत जाने के सभी मार्गों की जानकारी रखते थे । टिकाराम ने ऐसा भी दावा किया है कि सीमा पर सभी यात्रियों की कडी जांच की जाती है; परंतु यहां भी उसने झूठी जानकारी दी होगी ।
संपादकीय भूमिकाप्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा हैदर को अवैध पद्धति से भारत पहुंचानेवालों पर कठोर कार्रवाई हो, इसके लिए भारतीय तंत्र को जी तोड प्रयत्न करना आवश्यक ! |
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को बलपूर्वक लोगों को हमारे देश में भेजने नहीं देंगे !’ – Bangladesh Home Minister
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध