युवकों को आतंकवाद का प्रशिक्षण देने वाले खान को अनेक वर्षों से सुरक्षा तंत्र खोज रहा था !

पाटलिपुत्र (बिहार) – राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राज्य के पूर्व चंपारण जिले के चकिया गांव से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘पी.एफ.आई.’ के जिहादी आतंकवादी उस्मान सुल्तान खान उपनाम याकूब को बंदी बनाया है । यहां गवंद्रा गांव के एक मदरसे से उसे बंदी बनाया गया है । वह मूलतः ईमादपट्टी गांव का निवासी है । बिहार पुलिस और पटना आतंकवाद विरोधी दल अनेक वर्षों से उसको ढूंढ रहे थे ।
Bihar: ATS arrests PFI’s master trainer Yakub from a mosque in Motihari, had pledged to re-erect Babri Masjid in Ram Janambhoomihttps://t.co/MSgSt50l70
— OpIndia.com (@OpIndia_com) July 20, 2023
१. खान युवा आतंकवादियों को प्रशिक्षण देता था । उसे ‘मास्टर ट्रेनर’ नाम से भी संबोधित किया जाता था । उसने उत्तर बिहार और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आतंकवादी युवकों का एक बडा जाल निर्माण किया था ।
२. कुछ दिनों पूर्व चकिया गांव के गांधी मैदान में उसके द्वारा आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिए जाने का वीडियो सामने आया था । यह प्रशिक्षण अनेक दिन चालू था । परंतु बिहार पुलिस ने उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की थी, ऐसा बताया जा रहा है । (यदि इसमें तथ्य होगा, तो ऐसी अक्षम्य गलती करने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों को आजीवन कारावास में ही डालना चाहिए ! – संपादक)
३. खान को बंदी बनाए जाने के उपरांत की गई जांच में आगे की छापामारी भी की जा रही है ।
४. पिछले कुछ दिनों में उस्मान सुल्तान खान सहित कुल ६ लोगों को बंदी बनाया गया है । जिसमें मोहम्मद रियाज उपनाम बबलू, इरशाद आलम, मुमताज अंसारी, मोहम्मद अफरोज और मोहम्मद नजरे आलम उपनाम बेचू सम्मिलित हैं ।
संपादकीय भूमिकाजिहादी आतंकवादियों का मदरसों में छिपकर बैठने की बात अनेकों बार सामने आई है । मदरसों में अनेक अवैध काम होने की बात भी बार-बार सामने आती है । ऐसा होते हुए भी सरकार भारत के मदरसों को ताले क्यों नहीं लगाती, ऐसा प्रश्न राष्ट्रप्रेमियों के मन में आ रहा है ! |
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।