असम के मुख्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा का दावा !

गुवाहाटी (असम) – असम के भाजपा सरकार के मुख्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है ‘वे लोग कौन हैं, जिनके कारण तरकारी का मूल्य इतनी भारी मात्रा में बढ गया है ? गुवाहाटी में वे मिया व्यापारी हैं, जो असमिया व्यापारियों को अधिक मूल्य की तरकारी बेच रहे हैं । वास्तविक गांवों में तरकारी अल्प मूल्य में मिल रही है । यदि असमिया व्यापारियों ने तरकारी बेची होतीं, तो उन्होंने असमिया लोगों से तरकारी का अधिक मूल्य न लिया होता । असम में बंगाली मूल के मुसलमानों को संभवतः ‘मिया’ शब्द से संबोधित किया जाता है। ये लोग मूल रूप से बांग्लादेश से आये थे ।
AIMIM chief #AsauddinOwaisi said there is a group in the country who will blame Miya Muslims for everything that goes wrong.https://t.co/K0t1Bl71Dk
— Hindustan Times (@htTweets) July 15, 2023
एम.आइ.एम. के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्य मंत्री सरमा के वक्तव्य की आलोचना की है । उन्होंने कहा ‘देश में एक ऐसा समूह है, जो स्वयं के घर की भैंस के दूध एवं मुर्गी के अंडा न देने पर भी मुसामानों को दोषी ठहराते हैं । कदाचित वे स्वयं की विफलता मुसलमानों के माथे पर थोप रहे हैं । विदेशी मुसलमानों से प्रधान मंत्री मोदी की विशेष मित्रता है । मोदी को उनसे टमाटर, पालक, आलू आदि मंगवाकर काम चलाना चाहिए’ । ओवैसी ने ऐसा तंज भी कसा है । (यदि एक राज्य का मुख्य मंत्री इस प्रकार का दावा कर रहा हो, तो उसके पीछे कुछ तो कारण होने की संभावना है । परंतु ओवैसी जैसे नेताओं को अपने धर्मबांधवों में दोष दिखता ही नहीं है ! – संपादक)
चरैवेति-चरैवेति, यही तो मंत्र है अपना ।
नहीं रुकना, नहीं थकना, सतत चलना सतत चलना ।
यही तो मंत्र है अपना, शुभंकर मंत्र है अपना ॥ https://t.co/CW11qzHzzQ— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 15, 2023
संपादकीय भूमिका‘मुख्य मंत्री सरमा जो दावा कर रहे हैं, क्या ऐसा दावा देश के अन्य क्षेत्रो में हो रहा है ?’, इसकी निश्चिति करने की आवश्यकता है । यदि ऐसा है, तो कोई ऐसे व्यापारियों का बहिष्कार करने का आवाहन करे, तो इसमें आश्चर्य कैसा ! |
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।