१३ गोवंशों की घुटन से मृत्यु !

जळगाव – बिना अनुमति ३३ गोवंशों के पैर बांधकर उन्हें ट्रक में ठूसकर लेकर जानेवाले मध्यप्रदेश में तीन लोगों को बंदी बनाया गया । इस समय पुलिस ने ट्रक में भरे मवेशियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है । बाजार में इन मवेशियों का मूल्य १ लाख १३ हजार रुपये है । पशुवैद्यकीय अधिकारियों के जांच करने के उपरांत पता चला कि घुटन के कारण सांस रूक जाने से ३ गौवशों की मृत्यु हो गई । पुलिस ने ट्रक जमा कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया है । (गोवंश का वध करनेवालों को कठोर दंड देना चाहिए ! – संपादक)

सुबह गश्त के समय पुलिस को एक ट्रक मिला । उसके चालक को कुछ लोग मारते हुए दिखाई देनेपर पुलिस ने अपनी गाडी रोकी । उस समय मारपीट करनेवाले अचानक भाग गए । ट्रक में गोवंश को ठूसकर भरा हुआ तथा उनके पैर बंधे हुए पुलिस को दिखाई दिया । ट्रक का चालक रशीद नथेखा पठान (आयु ३५ वर्ष) था । इसके साथ दयाल देविदास बैरागी (आयु ३८ वर्ष) तथा मोहम्मद सद्दाम मोहम्मद बजारोद्दीन (आयु २६ वर्ष) यह दोनों भी उसके साथ थे । उनके पास गोवंश के वाहन की अनुमति नहीं थी । पंचनामा कर गोवंशों को छुडाया गया ।
संपादकीय भूमिकाऔर कितने गोवंशों की मृत्यु होनेपर गोवंशहत्या प्रतिबंध कानून की कठोरता से कार्यवाही की जाएगी ? |
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !