भूतपूर्व सरसंघचालक पू. गोळवलकर गुरुजी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने का प्रकरण

इंदौर (मध्य प्रदेश) – भूतपूर्व सरसंघचालक पू. माधवराव सदाशिवराव गोळवलकर गुरुजी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के प्रकरण में मध्य प्रदेश के कांग्रेसी ज्येष्ठ नेता एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर अपराध प्रविष्ट किया गया है । उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेश जोशी ने इंदौर के तुकोगंज पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट किया था । जिस कारण सिंह पर धारा १५३ अ, ४६९, ५०० एवं ५०५ के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किया गया । उज्जैन में भी इस प्रकरण में पुलिस को निवेदन दिया गया है । सिंह की पोस्ट में लिखा था कि पू. गोळवलकर गुरुजी दलित, पिछडे वर्ग के लोगों एवं मुसलमानों को समानता का अधिकार देने के विरुद्ध थे । साथ ही उनका इस संदर्भ में एक विचार इस पोस्ट में गुरुजी के छायाचित्र के साथ दिया गया था ।
Digvijay Singh: पूर्व CM दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR! इस ट्वीट को लेकर बीजेपी ने की गिफ्तारी की मांग#DigvijaySingh #Congress #RSS #FIR https://t.co/NZh32usZpX
— Zee MP-Chhattisgarh (@ZeeMPCG) July 9, 2023
१. अधिवक्ता राजेश जोशी ने कहा कि सिंह ने अपनी ट्वीट में तथ्यहीन जानकारी दी है । सिंह सदैव रा.स्व.संघ की प्रतिमा धुमिल करते रहते हैं । उनकी वर्तमान ट्वीट के कारण मेरी भावनाएं आहत हुईं ।
२. संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ट्वीट में कहा, ‘दिग्विजय सिंह की पू. गोळवलकर गुरुजी पर पोस्ट भ्रामक एवं तथ्यहीन है । पू. गोळवलकर गुरुजी ने कभी भी इस प्रकार के विचार व्यक्त नहीं किए थे, अपितु वे सामाजिक भेदभाव नष्ट करने के लिए सदैव प्रयास करते थे ।’
गुरु गोलवलकर जी के दलितों पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल जंगल व ज़मीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए। @INCIndia @INCMP pic.twitter.com/dIYLrGUHQ3
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 7, 2023
मैं यह जानना चाहता हूँ कि जब @RSSorg पंजीकृत संस्था नहीं है उसकी सदस्यता नहीं है तो फिर कुछ लोग इतना परेशान क्यों हो जाते हैं?
मैं सदैव समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारा बनाये रखने के पक्ष में रहा हूँ। मुझे हैरानी तब होती है जो स्वयं समाज में वैमन्यसता फैला रहे हैं वे ही मुझ… https://t.co/JaChVjXrRP— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 9, 2023
संपादकीय भूमिकादिग्विजय सिंह का संघ द्वेष नया नहीं है । अभिव्यक्ति स्वतंत्रता के नाम पर कांग्रेसी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की अपकीर्ति करते हैं । ऐसे लोगों का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त करने के लिए हिन्दुओं को कदम उठाने चाहिए ! |
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
अभिभावक एवं वरिष्ठजन आज की युवा पीढी से संवाद स्थापित करें ! – परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत
Abhijeet Dipke : (और इनकी सुनिए…) ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए !’