|

राजकोट (गुजरात) – इंस्टाग्राम के माध्यम से बांग्लादेश की एक मुसलमान लडकी ने यहां आशीष गोस्वामी को अपने प्रेमजाल में फांसा । तदुपरांत उसे धर्मांतर करने के लिए बाध्य किया । लडकी के उससे विवाह करने का आश्वासन देने से उसने इस्लाम स्वीकार लिया और मस्जिद में रहने लगा । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को जब यह पता चला तो उन्होंने उसे बहुत समझाया और अंत में उसने घर-वापसी की । (घरवापसी अर्थात हिन्दू धर्म में पुनर्प्रवेश)
Instagram for conversion in Gujarat: Ashish Goswami becomes Sheikh Mohammad Alsami after being lured into nikah by Bangladeshi Muslim girl, Zakir Naik link emergeshttps://t.co/YXxXK5dFoy
— HinduPost (@hindupost) July 7, 2023
यह घटना राजकोट जिले के जेतपुर की है । आशीष कुछ माह से बांग्लादेश की मुसलमान लडकी के संपर्क में था । उसके कहने पर आशीष जिहादी आतंकवादी जाकिर नाईक के वीडियो देखने आरंभ किए । उसने इस्लाम स्वीकार कर अपना नाम बदल लिया । अब उसका नाम था शेख महंमद अलसामी । तदुपरांत वह घर छोडकर मस्जिद में रहने लगा और ५ बार नमाजपठन भी करने लगा । ५ जुलाई को वहां के स्थानीय मुसलमान उसकी सुंता करने के लिए उसे अस्पताल ले गए । आशीष के कुटुंबियों को इसका पता चलते ही वे भी अस्पताल पहुंच गए और आशीष की सुंता नहीं होने दी । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को इसकी जानकारी मिलते ही अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ आशीष के घर पहुंच गए । ५ जुलाई की रात जेतपुर में नरसिंह मंदिर के महंत कन्हैयानंद महाराज की उपस्थिति में आशीष को २ घंटे उससे हो रही गलती के बारे में ठीक से समझाया गया । तब उसने मान्य किया कि वह धर्मांध मुसलमानों की बातों में आ गया था । फिर महंत ने उसे तिलक लगाकर उसकी घरवापसी की ।
Gujarat: Ashish Goswami of Jetpur who converted to Islam to marry a Bangladeshi Muslim girl does a Ghar Wapasi, returns to Hinduismhttps://t.co/2SSjJoBOCU
— OpIndia.com (@OpIndia_com) July 6, 2023
संपादकीय भूमिकाप्रेम में अंधे होकर अपना धर्म छोडनेवाले हिन्दुओं के संदर्भ में अनेक घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं । ऐसी घटना क्या कभी ईसाई अथवा मुसलमान के संदर्भ में कभी सुनने मिलती हैं ? धर्मशिक्षा एवं धर्माभिमान शून्य हिन्दुओं के लिए यह लज्जाजनक ! |
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !