|


फोंडा (गोवा) – वर्ष २००४ में मैं फ्रांस में रहता था । तब एक छोटीसी घटना पर उत्तर अफ्रीकी मुसलमान एवं अरब लोगाें ने लगभग १० सहस्र गाडियां जलाईं थीं । यूरोपीय मुसलमानों में अपराधी प्रवृत्ति उनकी लोकसंख्या की तुलना में १० गुना अधिक है । वहां अमली पदार्थों का दलाल एक तो अरब है अथवा पाकिस्तानी ! यूरोप में छुटपुट चोरियां करने से लेकर बडी डकैतियां डालनेवाले अधिकांश धर्मांध मुसलमान हैं, ऐसे वक्तव्य लंडन के प्रसिद्ध इस्लामी अभ्यासक आरिफ अजाकिया ने किया । फ्रांस में फ्रेंच पुलिस द्वारा अरब वंश के एक युवक की हत्या होने पर वहां देशव्यापी हिंसाचार हुआ । वहां के सहस्रों धर्मांध मुसलमान हिंसाचार कर रहे हैं । इसकारण ‘सनातन प्रभात’के प्रतिनिधि ने अजाकिया को इस विषय पर संपर्क साधा तब उन्होंने ऐसा कहा ।

अजाकिया आगे बोले,
१. यूरोप में रहनेवाले मुसलमानों में से अनेक जन उत्तर आफ्रिका के ट्युनिशिया, लीबिया, अल्जेरिया, इजिप्त एवं मोरोक्को देशों के हैं । ये सभी देश एक तो एकाधिकारशाही के आधार पर चलते हैं अथवा कट्टर इस्लामी देश हैं ।
२. अन्य देशों की तुलना में यूरोपीय पुलिस भी उतनी कठोर नहीं है । इसलिए फ्रांस में जो हिंसाचार हो रहा है, वह निषेधार्ह ही है । यहां के मुसलमान ध्यान में रखें कि ‘फ्रांस ने तुम्हें बहुत कुछ दिया है । तुम्हारे देश में तुम्हें जो स्वतंत्रता नहीं थी, वह फ्रांस ने तुम्हें दी है !’
३. यूरोप में शीघ्र ही गृहयुद्ध होगा । फ्रांस ने इसे टालने के लिए कुछ अच्छे कदम उठाए हैं । अक्टूबर २०२० में पैरिस के शिक्षक साम्युएल पैटी के शिरच्छेद के उपरांत राष्ट्रपति इमेन्युल मैक्रॉन ने कुछ कठोर कानून बनाए ।
४. जगभर के मदरसे ही सब रक्तपात के पीछे का मूल कारण है । मदरसे में प्रवेश लेने पर बच्चों को आरंभ में ही सिखाया जाता है कि नसीब से तुम मुसलमान हो ! इसलिए तुम्हें जन्नत (स्वर्ग) मिलेगी । गैरमुसलमानों को जहन्नुम (नरक) मिलेगा !’ यहीं से मुसलमान बच्चों में श्रेष्ठत्व की अथवा अन्यों को न्यून लेखने की भावना निर्माण की जाती है । धर्म को घर में रखना चाहिए । केवल भारत अथवा यूरोप ही नहीं, अपितु संपूर्ण जग में मदरसों से दी जानेवाली शिक्षा पर बंदी लगानी चाहिए । सभी मदरसों में ताले लगाने चाहिए । मुसलमानों को मुख्य प्रवाह की आधुनिक शिक्षा देने की आवश्यकता है । जिन्हें मौलवी (इस्लामी अभ्यासक) बनना है, उन्हीं को मदरसों में भेजना चाहिए । सभी मुसलमानों को भेजने की क्या आवश्यकता है ?
५. वर्ष २००४ में फ्रांस में एक नियम बनाया गया था । उसके अंतर्गत किसी को भी धार्मिक चिन्ह प्रदर्शित कर विद्यालय में नहीं जा सकते । मैंने एक फ्रेंच सांसद से इसका कारण पूछा तो वे बोले, ‘‘हमें फ्रेंच देश बनाना है । समान शैक्षणिक व्यवस्था से ही इसकी निर्मिति होगी । हमें देश का विभाजन नहीं करना है ।
यूरोप एवं अमेरिका की अभिव्यक्ति स्वतंत्रता विवादास्पद !
स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर अजाकिया बोले, ‘‘ऐसा करना अयोग्य है । कुरान जलाकर कोई भी लाभ नहीं होगा । जगभर के डेढ अब्ज मुसलमानों को अनावश्यक चेेतावनी अथवा आहत करने का यह प्रयत्न है । स्वीडन में एक इरानी शरणार्थी ने यह किया है । यूरोप में ज्यू का ‘होलोकास्ट’ (नरसंहार) अथवा यूनायटेड किंगडम की राजशाही के विरोध में कोई भी बोल नहीं सकता । हाल ही में हुए अमेरिकी दौरे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’के मुसलमान पत्रकार ने भारत के मुसलमानों ने कथित अन्याय पर प्रश्न किया । वास्तव में यह नियतकालिक आर्थिक क्षेत से संबंधित होने से उसे मोदी से उस क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछना आवश्यक था । अमेरिका अभिव्यक्ति स्वतंत्रता की बातें करता है; परंतु अनेक सरकारों का भांडाफोड करनेवाले ‘विकीलीक्स’के प्रमुख जूलियन असांजे को कारागृह में डालता है । इसलिए अमेरिका हो अथवा यूरोप, इनकी अभिव्यक्ति स्वतंत्रता विवादास्पद ही है !’’ |

Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote