
रामनाथी, २२ जून (संवाददाता) – धर्मांतरितों का शुद्धिकरण प्रक्रिया (घरवापसी) आदि सभी बातें कानून के अंतर्गत आनेवाले कार्य हैं । भारतीय आपराधिक संहिता के अनुच्छेद २५ के अनुसार भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश होने से किसी भी व्यक्ति को कोई भी धर्म अपनाने की स्वतंत्रता है, साथ ही उसका प्रचार-प्रसार करने की भी स्वतंत्रता है । यह अनुच्छेद ईसाई एवं मुसलमानों के साथ हिन्दुओं पर भी लागू है ।

धर्मांतरितों का शुद्धिकरण करने के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कुछ नियम बनाने जाने चाहिएं । जिसकी शुद्धिकरण प्रक्रिया करनी है, उसका परिचयपत्र, मतदातापत्र, नागरिकता का प्रमाण ऐसे कागदपत्र लें । उसके उपरांत ‘मुझे सनातन हिन्दू धर्म के प्रति आकर्षण होने से मैं इस धर्म का स्वीकार कर रहा हूं’, इस पद्धति से शपथपत्र लिख लें । उसके उपरांत शुद्धिकरण का अनुष्ठान करें । उसके पश्चात ‘एफिडेविट’ (शपथपत्र) बनाएं । ऐसा व्यक्ति जब नया नाम धारण करता है, उसके उपरांत उसे ‘गैजेट पब्लिकेशन’ (हिन्दू धर्म का स्वीकार करने के संदर्भ में समाचारपत्र में ज्ञापन देना) करने के लिए कहें । इस संपूर्ण प्रक्रिया के कारण कागदपत्रों से संबंधित जानकारी एकत्रित होती है । अभीतक ऐसा ध्यान में आया है कि हिन्दुओं के अन्य पंथ में धर्मांतरण होने के कागदपत्र मिलते हैं; परंतु हिन्दू धर्म में ‘घरवापसी’ करने के कागदपत्र अधिकतर नहीं मिलते; इसलिए कागदपत्रीय जानकारी इकट्ठा करने का महत्त्व होता है । कालांतर से इस संदर्भ में कानून बनाने के लिए यह जानकारी सरकार को दी जा सकती है । किसी सरकार ने घरवापसी बंदी का कानून बनाया, तो वह कानून रद्द न हो; इसके लिए इस जानकारी का उपयोग हो सकेगा । इसलिए शुद्धिकरण प्रक्रिया का कागदपत्रीकरण होना आवश्यक है, ऐसी जानकारी हिन्दू विधिज्ञ परिषद के सचिव अधिवक्ता नागेश जोशी ने दी । वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के छठे दिन (२२.६.२०२३ दिन) उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को संबोधित करते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।
अधिवक्ता नागेश जोशी ने आगे कहा,
१. शुद्धिकरण होने पर उस व्यक्ति को हम अपने न्यास का अथवा संगठन का एक प्रमाणपत्र दे सकते हैं ।
२. हिन्दू धर्म के अनुसार शुद्धिकरण के सभी अनुष्ठान संपन्न कराने से उस अनुष्ठान का उस पर धार्मिक संस्कार हो जाता है, उससे वह हम से जुडा रहता है ।
३. जिसकी शुद्धिकरण किया गया है, उसकी जन्मकुंडली, गोत्र, नाम आदि बातें बना लेनी चाहिएं ।
४. नए सिरे से उसका आधार कार्ड, नागरिकता का प्रमाण एवं मतदाता परिचयपत्र बनाएं । यह ‘गैजेट’ उसके तथा अपने पास रखें ।
५. उसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बुलाना चाहिए । उससे थोडा शुल्क लेकर रसीद दें । उसका रेकॉर्ड बनता है ।
हमने अपनी परंपराओं की सीमाओं में रहकर काम किया, तो हमें कोई नहीं रोक सकता ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी