
कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) – रूस के साथ भारत के अच्छे संबंधों के कारण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को लाभ हो रहा है । यदि भारत ने रूस से तेल न खरीदा होता तो विश्व बाजार पूरी तरह नष्ट हो गया होता । जग में ऊर्जा की आपत्ती निर्माण हो जाती । वैश्विक बाजार पेठ में तेल का मूल्य अधिक बढ़ जाता और महंगाई भी अधिक से अधिक बढ जाती । इस प्रकार कि जानकारी भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस् . जयशंकर ने एक ऑस्ट्रेलियाई वृत्त वाहिनी के साथ भेंटवार्ता में दी । उन्होंने आगे कहा कि रूस के साथ भारत के अच्छे संबंध रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत आरंभ करने में सहायता कर सकते हैं । भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं । ऐसे में भारत यूक्रेन और रूस दोनों से बातचीत करने में सक्षम है । दुनिया और यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया को भी एक ऐसे देश की जरूरत है जो युद्ध को बातचीत की मेज पर लाने में सहयोग कर सके । जयशंकर ने यह भी कहा कि अधिकतर युद्ध बातचीत की मेज पर समाप्त हो जाते हैं ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump
Saudi Crude Oil : सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की कटौती