केंद्रीय सडक, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा

नई देहली – अब देश के प्रत्येक ट्रक में चालक के केबिन में ए.सी. अर्थात वातानुकूलित यंत्र लगाना आवश्यक किया जाएगा । वर्ष २०२५ से यह निर्णय लागू होने वाला है, ऐसी घोषणा केंद्रीय सडक, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की । गडकरी ने यह नियम लागू करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किए हैं । कठिन परिस्थिति और सडकों की अवस्था के कारण घंटों तक ट्रक चलाने वाले चालक थक जाते हैं । इसी कारण अनेक दुर्घटनाएं भी होती हैं; इसीलिए यह निर्णय लिए जाने की बात गडकरी ने कही ।
Truck ड्राइवर्स के लिए नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान#truck #NitinGadkarihttps://t.co/0pcOUYWy6W
— Zee Business (@ZeeBusiness) June 20, 2023
नितिन गडकरी ने आगे कहा, ‘हमारे देश में कुछ चालक १२ से १४ घंटे गाडी चलाते हैं । अन्य देशों में बस और ट्रक चालकों के काम के घंटे निश्चित किए गए हैं । हमारे देश में चालक ४३ से ४७ अंश सेल्सियस तापमान में भी गाडी चलाते हैं । इसीलिए हम अपने चालकों की परिस्थिति का अंदाज लगा सकते हैं ।’ अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार वाहन उद्योग को इस नियम के अनुसार बदलाव करने के लिए १८ माह का समय आवश्यक है । सडक और परिवहन मंत्रालय ने पहली बार वर्ष २०१६ में इस संदर्भ में यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था ।
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।