
जहां ‘राम’ हैं, वहां ‘काम’ नहीं चलता तथा जहां ‘काम’ है, वहां ‘राम’ नहीं होते । पाश्चात्त्य लोगों में कहीं पर भी मोक्ष की संकल्पना नहीं है । काम माया है तथा माया जीव को बहुत दुख देती है । ‘समलैंगिकता’ एवं ‘लिव-इन-रिलेशनशीप’ पाश्चात्त्य संस्कृति है, जिससे भारत की कुटुंबव्यवस्था नष्ट हो रही है । ऐसी घटनाएं कलियुग के प्रभाव के कारण घटित हो रही हैं । कलि के प्रभाव के कारण ‘ईष्ट’ ‘अनिष्ट’ लगता है तथा जो ‘अनिष्ट’ होतेा है, वह ‘ईष्ट’ लगता है । ‘समलैंगिकता’ एवं ‘लिव-इन-रिलेशनशीप’ के विषय में भी यही चल रहा है । अग्नि में घी डालने पर जैसे अग्नि अधिक भडक उठता है, उस प्रकार से भोगों की तृप्ति न होकर वे अधिक बढते हैं । हमारी संस्कृति भोगवादी नहीं, अपितु निवृत्तिपोषक है । भारतीय वर्णव्यवस्था भी निवृत्तिपोषक है । अल्लाउद्दीन खिलजी के हाथ में न लग जाएं; इसके लिए रानी पद्मिनीसहित १६ सहस्र महिलाओं ने अग्निप्रवेश किया । यह भारत की महान संस्कृति है । ‘समलैंगिकता’ एवं ‘लिव- इन-रिलेशनशीप’ हिन्दू धर्म को दुर्बल बनाने का षड्यंत्र है, ऐसा प्रतिपादन बंगाल की ‘शास्त्र-धर्म प्रचार सभा’ के उपसचिव पू. (डॉ.) शिवनारायण सेनजी ने किया । वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के चौथे दिन (१९.६.२०२३ को) उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को संबोधित करते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया