
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू समाज में एकता एवं जागृति बढने के कारण श्रीराम मंदिर, वक्फ कानून संशोधन अधिनियम जैसे हिन्दू हित के निर्णय हो रहे हैं । इसी प्रकार अब रामराज्य (हिन्दू राष्ट्र) के लक्ष्य को साकार करने के लिए हिन्दू समाज में जागृति एवं संगठन की आवश्यकता है । इसी उद्देश्य से श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर वाराणसी व्यापार मंडल एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन किया गया । इस शोभायात्रा में अनेक हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा अनेक श्रीराम भक्त सम्मिलित हुए । यात्रा के अंत में सभी संतों एवं हिंदू संगठनों द्वारा ‘विश्वकल्याण हेतु भारत में रामराज्य (हिन्दू राष्ट्र) की स्थापना हो’, ऐसी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में सामूहिक प्रार्थना कर रामराज्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया । यह शोभायात्रा मैदागिन चौराहे से आरंभ होकर नीचीबाग, चौक, बासफाटक, दशाश्वमेध चौराहे से होते हुए चितरंजन पार्क में जाकर समाप्त हुई ।
इस शोभायात्रा में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री श्री. कविन्द्र जायसवाल, संयुक्त महामंत्री श्री. मनीष गुप्ता, कसाबा ऑर्गेनिक के प्रवक्ता श्री. अरविंद लाल, टाउनहॉल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. सुजीत शर्मा, महिला व्यापार मंडल की श्रीमती प्रिया अग्रवाल, शीतलामाता मंदिर के महंत अभिषेक पांडे, विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी, ज्ञानवापी के संघर्षकर्ता श्री. सोहनलाल आर्यजी, अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री. मनीष पांडे, जालान परिवार के श्री. निधि जालान, अखिल भारतीय सनातन न्यास के डॉ. अजय जायसवाल, स्वर्णकार समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, पहल फाउंडेशन के संस्थापक श्री. सुबोधचंद्र राय, पूर्व प्रधान श्री. जय प्रकाश सिंह, हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी, सनातन संस्था की श्रीमती प्राची जुवेकर आदि मान्यवर उपस्थित थे ।
विश्वकल्याणकारी रामराज्य का ध्येय साकार करने हेतु प्रतिदिन १ घंटा समय दें ! – हिन्दू जनजागृति समिति![]() हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश तथा बिहार के समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने बताया कि हिन्दू धर्म ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की शिक्षा देता है । ऐसे धर्म को संविधान द्वारा आधिकारिक संरक्षण मिलने के लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना आवश्यक है । यह मांग विश्वकल्याण और हिन्दू संस्कृति को जीवित रखने के लिए है । अंत में उन्होंने आवाहन किया कि सभी रामभक्त प्रतिदिन ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ नामजप करें एवं राष्ट्र तथा धर्मकार्य हेतु न्यूनतम १ घंटा समय दें । |

श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी