सरकार की ७० करोड रुपए की बचत होगी !

चंडीगढ (पंजाब) – पंजाब में राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालय सुबह ७.३० बजे आरंभ करने का निर्णय लिया है । कार्यालय दोपहर २ बजे तक चालू रहेंगे । २ मई से काम के लिए नए समय लागू किए गए हैं । पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस संदर्भ में कहा है कि विद्युत कटौती के लिए यह निर्णय लिया गया है । २ मई से १५ जुलाई तक सरकारी कार्यालय इस कालावधि में चालू रहेंगे ।
पंजाब में सरकारी ऑफिस 7.30 से 2 बजे तक खुलेंगे: आज से लागू हुई नई टाइमिंग, सेवा केंद्र 9 से 5 बजे तक ही खुलेंगेhttps://t.co/CwHzhmvGIf #Punjab #Electricity pic.twitter.com/d2Mz7O58EH
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) May 2, 2023
मान ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रतिदिन ३३० मेगावेट विद्युत की बचत होगी । इससे सरकार के ७० करोड रुपए बचेंगे । सरकार के इस निर्णय से लोग अपने घर वालों को अधिक समय दे सकेंगे । ‘पीक आवर’ अर्थात विद्युत की सर्वाधिक मांग के समय दोपहर डेढ से ४ बजे तक विद्युत का सर्वाधिक प्रयोग होता है । इस काल में सरकारी कार्यालय बंद होने से विद्युत की उतनी ही बचत हो सकती है । मान ने कहा कि यह निर्णय केवल सरकारी कार्यालयों के लिए है ।
संपादकीय भूमिका
|
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।