उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी करने का प्रकरण !

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के न्यायमूर्ति रोहित आर्य ने खनन विभाग के उप संचालकों को फटकार लगाई । अवैध बालू उत्खनन के मुकदमे की सुनवाई करते समय न्यायमूर्ति ने उपसंचालकों को कहा, ‘आप सिपाही होने के भी पात्र नहीं हैं । आपको अधिकारी किसने बनाया ?’ । भिंड जिले के बालू उत्खनन प्रकरण में उच्च न्यायालय ने अनेक वर्षों पूर्व भी आदेश दिए हैं । जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष बालू के परिवहन के विषय में ऐसा आदेश निकाला था । ऐसा होते हुए भी खदान विभाग ने बालू के परिवहन विषय में कोई भी आदेश नहीं निकाला । इस प्रकरण में न्यायमूर्ति ने उपसंचालकों को फटकार लगाई ।
अनेक आदेश देने पर भी खनन विभाग ने परिवहन पास क्यों नहीं दिए , ऐसा प्रश्न न्यायमूर्ति ने उपसंचालकों को पूछा । इस पर वे कोई भी उत्तर नहीं दे सके । यह देख कर न्यायमूर्ति संतप्त हो गए । सरकारी विभाग का बालू माफियाओं से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ”आप जैसे अधिकारी घूस लिए बिना कोई भी काम नहीं करते । इन कारणों से इस प्रकरण में पास जारी नहीं किए गए ।” न्यायमूर्ति इतना कहकर ही नहीं रुके । ‘आप पास नहीं दे सकते तो न्यायालय में अपने उत्तर प्रविष्ट करें’, ऐसा भी न्यायमूर्ति ने उन संचालकों को बताया । अधिकारियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि, अपनी आदत सुधारें, अन्यथा आप को निलंबित किए जाने के साथ साथ नौकरी भी गंवानी पड़ सकती है ।
संपादकीय भूमिकान्यायालय के आदेश की ओर अनदेखी करने वाले कानूनद्रोही अधिकारियों को केवल फटकार लगाकर न रुकते हुए उन्हें दंड देना सामान्य जनता को अपेक्षित है ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !