|

मुंबई – अभिनेता सलमान खान, वेंकटेश और राम चरण ने आगामी हिंदी चलचित्र ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने ‘येंतम्मा’ में एक हिन्दू मंदिर में लुंगी, जूते पहनकर नृत्य किया है, जिसका एक चलचित्र तीव्रगति से प्रसारित होने के उपरांत हिन्दुओं ने संतापयुक्त प्रतिक्रिया दी है। सामाजिक माध्यमों इस अश्लील एवं विभत्स नृत्य का विरोध वृहत् प्रमाण पर विरोध किया जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर शिवरामकृष्णन और तमिलनाडु के समाचार समीक्षक प्रशांत रंगास्वामी ने सामाजिक माध्यम पर गाने के विरुद्ध ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “इस चलचित्र ने दक्षिण भारतीय संस्कृति का अपमान किया है।” इस चलचित्र के निर्देशक फरहाद समजी हैं। (क्या फरहाद समजी ऐसे भोंडे गीत का निर्देशन करेंगे जिसमें अभिनेता मस्जिद में इस प्रकार नृत्य कर रहे हों ? ऐसे गीत केवल मंदिरों में ही क्यों चित्रित किए जाते हैं ? – संपादक)
This is highly ridiculous and degrading our South Indian culture. This is not a LUNGI , THIS IS A DHOTI. A classical outfit which is being shown in a DISGUSTING MANNER https://t.co/c9E0T2gf2d
— Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) April 8, 2023
| यह चित्र प्रसिद्ध करने का उदेश्य किसिका धार्मिक भावना को आहत करना नहीं है । जानकारी के लिए यह चित्र प्रसिद्ध किया है । – संपादक |
शिवरामकृष्णन ने कहा कि केंद्रीय चलचित्र निरीक्षण मंडल को चलचित्र के निर्माताओं के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। मंदिर में जूते पहनकर नाचना मंदिर की पवित्रता का हनन है। अभिनेताओं द्वारा पहनी जाने वाली लुंगी, लुंगी नहीं बल्कि धोती है। एक सांस्कृतिक परिधान को अयोग्य पद्धति से प्रस्तुत किया जा रहा है।
संपादकीय भूमिका
|
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।