कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाली धारा ३७० रद्द किए जाने का परिणाम !

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – वर्ष २०१९ में कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाली धारा ३७० रद्द होने के उपरांत पिछले २ वर्षों में बॉलीवुड के २०० चित्रपट और वेब सीरीज के चित्रीकरण के लिए अनुमति दी गई । यह पिछले ३४ वर्षों की रिकॉर्ड संख्या है ।
१. वर्ष २०२१ में ‘जम्मू-कश्मीर चित्रपट विकास परिषद’ की स्थापना किए जाने के उपरांत चित्रपटों के चित्रीकरण में होने वाली अडचनें दूर हुई हैं ।
२. कश्मीर में ९० के दशक के प्रारंभ से ही जिहादी आतंकवाद के बढने से चित्रपटों का छायाचित्रीकरण लगभग बंद ही था । अब वहां की स्थिति में अत्यधिक सुधार होने से बॉलीवुड सहित दक्षिण भारत के निर्माता भी वहां चित्रीकरण कर रहे हैं । इसी कारण १ सहस्र से अधिक स्थानीय कलाकारों को आसानी से काम मिला है ।
३. निर्माता अब कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, दल सरोवर इन पारंपरिक स्थलों सहित बांदीपोरा के गुरेज और वुलर, दूधपथरी, योशमर्ग आदि स्थानों पर चित्रीकरण कर रहे हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न