|
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) – होली की पृष्ठभूमि पर शाहजहांपुर की ६७ मस्जिदों को कपडे से ढंक दिया गया है । संभल में ८ मस्जिदें ढंकी गई हैं । मुरादाबाद में होली के पूर्व पुलिसकर्मियों की शांति बैठक में मौलाना सदाकत हुसैन ने दंगे की धमकी दी । इस संदर्भ में वीडियो प्रसारित होने के उपरांत मुरादाबाद पुलिस ने ट्वीट कर मौलाना हुसेन के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किए जाने की जानकारी दी है, तत्पश्चात मौलाना ने क्षमा मांगी है । मौलाना ने कहा है, ‘त्योहारों के दिन ऐसा वक्तव्य दे कर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने का मेरा उद्देश्य नहीं था’ । होली के समय मस्जिदों का रंग फीका पडने पर होनेवाले तनाव की पृष्ठभूमि पर मस्जिदों को ढंका दिया गया है, तो दूसरी ओर पुलिस कानून एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति बैठक ले रही है ।
शाहजहाँपुर में 67, संभल में 8… होली से पहले UP में ढकी जा रहीं मस्जिद-मजार, मुरादाबाद में पीस मीटिंग के दौरान मौलाना ने दी दंगे की धमकी#UttarPradesh https://t.co/IxBHtYLkKp
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) March 3, 2023
मौलाना सदाकत हुसेन ने कहा था कि किसी के लिए भी होली खेलना अनिवार्य न करें । यदि ऐसा करते हैं, तो हो-हल्ला होगा । इससे पूर्व दो बार ऐसा हो चुका है । यदि अब हुआ, तो मैं दंगे होने की चेतावनी दे रहा हूं । इसलिए प्रशासन सावधानी रखे ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के त्योहारों पर पुलिसकर्मियों की बैठक में इस प्रकार धमकी देने का दु:साहस करने, साथ ही भाजपा की सरकार होते हुए भी पुलिस उसको बंदी नहीं बनाती, यह हिन्दुओं को अपेक्षित नहीं ! |

९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।