-
देश में पहली बार ही प्रसारित हुईं इस प्रकार की सूचनाएं !
-
चिकित्सालयों को ग्रीष्म काल के कारण होनेवाली बीमारियों के लिए औषधियों का संग्रह कर रखने की सूचना !

नई देहली – केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों को ग्रीष्म काल की पृष्ठभूमि पर सूचनाएं प्रसारित की हैं । देश में पहली बार ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसी सूचनाएं प्रसारित की हैं ।
Union Health Secretary Rajesh Bhushan writes to Chief Secretaries & Administrators of all States/Union Territories regarding daily surveillance on heat-related illnesses that will be done in all states & districts from 1st March 2023. pic.twitter.com/vHd2Hv071G
— The Times Of India (@timesofindia) February 28, 2023
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में कहा है कि देश के कुछ स्थानों का तापमान बढने लगा है । सरकार ‘राष्ट्रीय वातावरण परिवर्तन अभियान के’ अंतर्गत इस संदर्भ में जानकारी एकत्रित कर रही है । इसलिए राज्यों को यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजनी चाहिए । १ मार्च २०२३ से ग्रीष्म काल के कारण होनेवाली बीमारियां तथा उष्माघात आदि के कारण होनेवाली मृत्यु का पंजीकरण करना चाहिए । चिकित्सालयों को भी ग्रीष्म काल के कारण होनेवाली बीमारियों के लिए औषधियों का संग्रह कर रखना चाहिए । सरकारों को चाहिए कि वे नागरिकों को ग्रीष्म काल के संदर्भ में सूचना दें । इसमें दोपहर १२ से ३ की कालावधि में घर के बाहर आवश्यकता रहने पर ही जाने को कहें । इसके साथ १०२ तथा १०८ दो हेल्पलाईन क्रमांक प्रसारित किए गए हैं । आपात्कालीन परिस्थिति में जनता के लिए इन क्रमांकों पर संपर्क कर सहायता मांगना संभव होगा ।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !