जावेद अख्तर ने लाहोर में पाकिस्तान को लताडा !

लाहोर (पाकिस्तान) – हम मुंबई के हैं । हमने देखा है, हमारे शहऱ पर कैसे आक्रमण किया गया था । आक्रमण करनेवाले लोग नॉर्वे अथवा इजिप्ट देश से तो नहीं आए थे । यह आक्रमणकारी आज भी तुम्हारे देश में स्वतंत्र घूम रहे हैं । यह शिकायत यदि प्रत्येक भारतीय नागरिक की है, तो तुम्हें उसका बुरा नहीं मानना चाहिए, ऐसे शब्दों में भारतीय लेखक, गीतकार जावेद अख्तर ने यहां पाकिस्तान को सुनाया । जावेद अख्तर लाहोर में फैज फेस्टिव्हल में सहभागी हुए थे । उस समय वह बोल रहे थे । उनके द्वारा की गई इस टिप्पणी का वहां उपस्थित लोगों द्वारा जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया गया, तथा भारत में भी जावेद अख्तर की प्रशंसा हो रही है । सामाजिक माध्यमों द्वारा इस विधान का वीडिओ प्रसारित हो रहा है ।
पाकिस्तान जाकर जावेद अख़्तर ने ‘मुंबई हमलो’ को लेकर जो बात कही उसे सभी हिंदुस्तानियों को सुनना चाहिए। #JavedAkhtar pic.twitter.com/kitYbbYYVR
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) February 21, 2023
पाकिस्तान ने कभी लता मंगेशकर का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया !
जावेद अख्तर ने आगे कहा कि ‘हमने पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान तथा मेहंदी हसन का सार्वजनिक जाहीर कार्यक्रम आयोजित किया था; पर तुम्हारे देश में लता मंगेशकर का एक भी कार्यक्रम नहीं हुआ ।’ उनके इस वाक्य के उपरांत बहुत तालियां बजाईं गईं ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान को उनके देश में जाकर इस प्रकार उन्हें लताडनेवाले जावद अख्तर का अभिनंदन ! परंतु इससे मोटी चमडी वाले पाकिस्तान पर कुछ भी परिणाम होने की संभावना नहीं है; भारत में एक तथाकथित निधर्मीवादी मुसलमान पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान को सुनाता है, इसकी प्रशंसा करनी ही होगी ! |
‘NEET’ Re-Examination : ‘नीट’ पुनर्परीक्षा की प्रश्नपत्रिका निर्माण करने वाले विशेषज्ञ २१ जून तक अज्ञातवास में रहेंगे !
ईरान-इजराइल के बीच पुनः भडकी युद्ध की आग !
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या