भ्रष्टाचार में लिप्त राज्य का उत्पादन शुल्क विभाग !

नाशिक – रेस्तरां और मद्यालय चालू रखने के लिए प्रत्येक माह ३ रेस्तरां के १२ सहस्र रुपए मांगने के स्थान पर प्रति सप्ताह ९ सहस्र रुपयों की घूस ली गई । इस प्रकरण में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी लोकेश गायकवाड सहित २ निजी दलाल पंडित शिंदे और प्रवीण ठोबरे को ७ फरवरी के दिन भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने रंगे हाथों पकडकर बंदी बनाया है ।
१. शिकायतकर्ता, जो निफाड शहर में एक रेस्तरां व्यवसायी है, येवला रोड पर उसके ३ बार और रेस्तरां हैं । इसकी जांच राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के भरारी दल की ओर से की जाती है ।
२. ३ फरवरी के दिन नियमित जांच में रेस्तरां के कामों में कमियां न निकालने के लिए दल के अधिकारी गायकवाड साथ ही वसूली के लिए दलाली करने वाले शिंदे और ठोबरे ने एक रेस्तरां के ४ सहस्र रुपए के हिसाब से १२ सहस्र रुपयों की मांग की थी ।
३. मोलभाव करते करते ३ रेस्तरां के कुल मिलाकर ९ सहस्र रुपए देने की बात तय हुई थी । इसके उपरांत इस प्रकरण में शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से शिकायत की थी ।
संपादकीय भूमिकासभी शासकीय सुविधाएं और भारी भरकम वेतन होते हुए भी राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी घूस लेने का भ्रष्ट काम करते हैं । इसलिए उनकी संपत्ति जप्त कर उन्हें आजीवन कारागृह में डालना चाहिए ! |
आमरण अनशन करने वाले सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने चिकित्सालय में किया भर्ती !
कर्नाटक में विद्यालयों के निकट पिज्जा-बर्गर के विक्रय पर शीघ्र ही प्रतिबंध !
श्रीराम का अपमान करने के कारण ही कट्टर शहरी नक्सलवादी अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी ! – Barkha Trehan
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !
‘Vikram-1’ Creates History : देश के पहले निजी संस्थान द्वारा उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण