ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दावा !

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – समान नागरिक कानून दलित और आदिवासियों की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को हानि पहुंचाएगा । भारतीय संविधान में सभी धर्मवालों को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता दी गई हैै । सरकार सामान्य नागरिकों की स्वतंत्रता पर आघात न करे । समान नागरिक कानून संविधान विरोधी होगा, ऐसा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उसके यहां हुई कार्यकारिणी की बैठक में कहा है । बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी के नेतृत्व में यह बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक में एम.आई.एम. के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी सहभागी हुए थे । बैठक में यह भी कहा गया है कि, ‘धार्मिक पूजास्थल कानून रद्द किया तो देश में अराजकता निर्माण होगी ।
AIMPLB Meeting: देश में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगे, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ऐलान#AIMPLBMeeting #Uniform
More Updates: https://t.co/YzXGNIsSGL
Read More : 👇👇https://t.co/JgSRvhJgjo
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 5, 2023
बोर्ड ने कहा कि, देश में घृणा का विष फैलाया जा रहा है और इसे राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है । यह हानिकारक है और इस कारण देश का बंधुभाव नष्ट होगा । इससे देश की हानि होगी । यदि यह आग ज्वालामुखी बनी, तो संस्कृति, प्रगति, नैतिकता सभी कुछ नष्ट हो जाएगा ।
संपादकीय भूमिकाकोई भी मुसलमान अथवा उनका संगठन कभी भी समान नागरिक कानून का समर्थन नहीं करेगा; कारण वर्तमान में उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाएं इस कानून के आने से समाप्त हो जाएंगी, यह स्पष्ट है ! |
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।