
कोलकाता (बंगाल) – ‘इंटरनेशनल वेदांत सोसायटी’ के संस्थापक श्री श्री भगवानजी का ८२ वां जन्मोत्सव दिवस ‘व्यापी साइन्स सिटी मेन ऑडिटोरियम’ में मनाया गया । इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे, समिति के पूर्व एवं पूर्वाेत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे, समिति के श्री. सियाराम साहा सहभागी थे । इस कार्यक्रम में संस्था के प्रतिष्ठित वक्ता, संन्यासी, संन्यासिनी, साध्वी आदि की वंदनीय उपस्थिति थी । इस कार्यक्रम में श्री श्री भगवानजी के जीवन पर आधारित लिखित पुस्तक के तृतीय खण्ड का लोकार्पण हुआ । यह पुस्तक उनके संन्यासी शिष्य स्वामी प्रज्ञानानंदजी ने लिखा है । इस अनुष्ठान के अंत में भगवानजी के जीवन पर आधारित एक ‘स्लाइड शो’ दिखाया गया ।
श्री श्री भगवानजी का कार्य
श्री श्री भगवानजी ने १९ नवंबर १९८९ को ‘इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी’ की स्थापना की । इस माध्यम से श्री श्री भगवानजी विगत ४० वर्षाें से मनुष्यों में सत्य की ज्योति प्रज्वलित करने का प्रयास कर रहे हैं । इस संस्था का मुख्य कार्यालय गुवाहाटी में है तथा भारत के विभिन्न राज्यों में इसकी अनेक शाखाएं हैं । इसके अतिरिक्त नेदरलैंड देश में भी बडे स्तर पर कार्य चल रहा है । स्पेन, इंग्लैंड, अमेरिका, कैनडा, क्रोएशिया, इंडोनेशिया आदि देशों में भी कार्य है ।
क्षणिकाएं
१. श्री श्री भगवानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति के प्रेरणास्रोत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के द्वारा शुभकामनापत्र भेजकर कृतज्ञता व्यक्त की गई ।
२. इस कार्यक्रम में श्री. रमेश शिंदे एवं अन्य मान्यवरों के हस्तों ‘इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी’ के वर्ष २०२३ के बांग्ला भाषा के पंचांग का लोकार्पण किया गया ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।