साधकों को सूचना एवं पाठकों, हितचिंतकों तथा धर्मप्रेमियों से अनुरोध !

हम अपने चारपहिया वाहन से जब राष्ट्रीय महामार्ग तथा राज्य महामार्ग से यात्रा करते हैं, तब हमें वहां के टोल बूथ कर टोल देना पडता है । आज के समय में इस टोल के भुगतान के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों ने ऑनलाइन ‘फास्टैग’ की सुविधा आरंभ की है । इस सुविधा के कारण टोल के पैसे नकद नहीं देने पडते । इसके कारण वाहन का इंधन तथा यात्रियों के समय की बचत होती है । ‘फास्टैग’ के खाते से ऑनलाइन पद्धति से टोल की राशि कट जाने के उपरांत वाहनचालक के चल-दूरभाष पर उससे संबंधित एक लघुसंदेश (एस.एम.एस.) मिलता है ।

अनेक बार ऐसा देखा गया है कि हमारा वाहन किसी भी टोल बूथ से नहीं जाता अथवा हम उस मार्ग से यात्रा भी नहीं करते; परंतु तब भी हमारे चल-दूरभाष पर हमारे खाते से ‘फास्टैग’ के माध्यम से पैसे कट जाने का लघुसंदेश (एस.एम.एस.) आता है । वाहनधारकों के संदर्भ में यदि ऐसी घटना होती है, तो वे इसकी कभी अनदेखी न करें । ऐसी अनेक घटनाएं हुई हैं, ऐसा ध्यान में आया है । इस प्रकार से जो वाहन हमसे संबंधित नहीं है, उस वाहन का ‘फास्टैग’ हमारे नाम पर दिखाकर उसके टोल बूथ से जाने का दिखाया जा सकता है । इस माध्यम से आपराधिक तत्त्व कोई आपराधिक कृत्य कर सकते हैं तथा उसके कारण हम भी बिना किसी कारण पुलिस के झमेले में फंस सकते हैं । इसे ध्यान में लेकर इस प्रकार कोई हमारे नाम पर ‘फास्टैग’ दिखाता है, उस समय हमें तत्काल निकट के पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट करना आवश्यक है ।
– अधिवक्ता नीलेश सांगोलकर (२३.१२.२०२२)
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Cremation ground: महाराष्ट्र के ७ सहस्र ४४४ गांवों में श्मशान भूमि ही नहीं !