पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र के वक्तव्य पर मौलाना तौकीर रजा की तिलमिलाहट !

बरेली (उत्तर प्रदेश) – यहां के मौलाना तौकीर रजा ने यह वक्तव्य दिया है कि हिन्दू राष्ट्र बनानेवाले ऐसे न जाने कितने आए और गए । हमारे देश को हिन्दू राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता । इस देश का विभाजन हुआ; परंतु हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता । यह श्रद्धा का देश है । हमारा देश फूलों का गुच्छा है, जिसमें अनेक रंगों के फूल हैं । पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
#OpinionIndiaKa: मौलाना तौकीर रजा ने बताया पंडित धीरेंद्र शास्त्री और #RSS का नया कनेक्शन @Anant_Tyagii के साथ देखिए, 'ओपिनियन इंडिया का' @himanshdxt #BageshwarDhamSarkar #BageshwarDham pic.twitter.com/GYZcaU2u8g
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 26, 2023
१. इस अवसर पर मौलाना रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आज का भगवान’ कहा । इसके साथ ही उन्होंने ‘मोहम्मद अली जीना मुसलमान नहीं थे; परंतु उन्होंने मुसलमान बनकर भारत का विभाजन किया’, यह भी दावा किया ।
२. मौलाना रजा ने आगे किहा कि किसी मुसलमान ने गांधी की हत्या नहीं की है, अपितु वह गोडसे ने की । गांधी हत्या संघ का षड्यंत्र था । इसके पीछे संघ की यह योजना थी कि गांधी की हत्या करने से लोगों को ऐसा लगेगा कि गांधी की हत्या मुसलमान ने की है तथा उससे मुसलमानों का संहार होगा; परंतु मुसलमानों ने संघ की योजना विफल की ।
३. मौलाना रजा ने समाजवादी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ‘रामचरितमानस’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग का भी समर्थन किया । इस पर उसने कहा कि ‘रामचरितमानस’में जो लिखा है, उसी प्रकार से आज घटित हो रहा है । आज के समय में शूद्र एवं गंवार आदि को पीटा जा रहा है तथा लडकियों का अपहरण हो रहा है । उनका अनादर हो रहा है ।
४. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री धर्मांतरित हिन्दुओं को पुनः हिन्दू धर्म में लाने का कार्य कर रहे हैं । इस पर मौलाना रजा ने कहा कि उन्हें लोकप्रिय होना है, उसके कारण ही वे इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं । उनके प्राणों पर कोई भी संकट नहीं है ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु