महंगी विदेशी दारू जप्त

अजमेर (राजस्थान) – एक दवा बनाने वाली कंपनी से २ करोड रुपयों की रिश्वत मांगने के प्रकरण में यहां की पुलिस अधीक्षक दिव्या मित्तल को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने २ दिन पूर्व बंदी बनाया था । बंदी बनाए जाने के उपरांत पुलिस ने उनके उदयपुर के ‘फार्महाऊस’ और ‘रिर्सार्ट’ पर छापे मारे । वहां से महंगी विदेशी शराब जप्त की गई है । यह रिसोर्ट दिव्या मित्तल का सहकारी और निलंबित पुलिस कर्मचारी सुमित कुमार चलाता था । इस रिसोर्ट पर अनेक राजनीतिक व्यक्ति और कुछ खास मेहमान आते थे । अजमेर, उदयपुर, झुंझुनू और जयपुर के ५ ठिकानोें पर पुलिस के छापा मारने के साथ और संपत्तियों की जांच की जा रही है । बंदी बनाए जाने के उपरांत दिव्या मित्तल ने बताया कि, ‘ऊपर’ तक पैसे पहुंचाने पडते हैं । (राजस्थान में कांग्रेस सरकार है । ‘ऊपर’ तक अर्थात कांग्रेस सरकार तक यह पैसे पहुंचाए जाते हैं क्या ? इसकी जांच कौन करेगा ? – संपादक)
एडिशनल एसपी ने मांगी 2 करोड़ की रिश्वत, गिरफ्तार: दलाल के जरिए मांगे पैसे; ACB ने पांच ठिकानों पर मारा छापा#Jaipur #Rajasthan #ASP #Policehttps://t.co/dKHHOUSbSG pic.twitter.com/dZ88D60Qbi
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) January 16, 2023
संपादकीय भूमिका
|
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।