
न्यूयार्क (अमेरिका) – संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है । उनके अनुसार पाकिस्तान में अपहरण, बलपूर्वक धर्म परिवर्तन और विवाह के प्रकरण नाटकीय रूप से बढ़े हैं । इन पर पूर्ण विराम लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यक है ।
UN rights experts deplore a reported rise in abductions, forced marriages and conversions of girls from #Pakistan’s religious minorities, urging the government to swiftly halt such practices.https://t.co/HYDRz7mpkd
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) January 16, 2023
विशेषज्ञों ने कहा है कि अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए बिना किसी पूर्वाग्रह के कार्रवाई की जानी चाहिए । इस संबंध में देश के कानूनों और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सिद्धांतों के अनुसार कदम उठाए जाने चाहिए ।

आक्रमण के लिए जिम्मेदार लोगों के विरोध में कडी से कडी कार्रवाई की जानी चाहिए । यह सुनकर दु:ख होता है कि १३ वर्ष की लड़कियों का उनके घरों से अपहरण कर लिया जाता है । उसके उपरांत उनकी अवैध तस्करी कर अन्य स्थान में ले जाया जाता है । उनका विवाह उनकी आयु से दोगुनी उम्र के पुरुषों से कर दिया जाता है तथा उनका धर्म परिवर्तन भी कर दिया जाता है । यह सब अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का उल्लंघन है । हम इसको लेकर चिंतित हैं । हम निराश हैं, कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है । अपहरणकर्ताओं और धर्मांतरितों का स्थानीय सुरक्षा बलों और न्यायालयों द्वारा समर्थन किया जाता है । पुलिस पीड़ितों के परिजनों की शिकायतों को उपेक्षा करती है । अपराध प्रविष्ट भी नहीं किये जाते ।

अपहरण द्वारा कराए गए विवाह को ‘प्रेम विवाह’ कहा जाता है । अपहरणकर्ता पीड़िता को नकली कागज-पत्रों पर हस्ताक्षर करने और यह दिखाने के लिए विवश करते हैं, कि विवाह उसने स्वेच्छा से किया है । इसलिए पुलिस इसमें कुछ नहीं करती है । इसे रोकने के लिए अधिकारियों को कानूनों का पालन करना चाहिए । जिससे महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का हनन नहीं होगा और मानवाधिकारों का भी पालन होगा।
(सौजन्य : Hindustan Times)
संपादकीय भूमिका
|
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु