अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे ‘अलकायदा’ की धमकी !

नई देलही – कुख्यात जिहादी आतंकी संगठन ‘अलकायदा’ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माण किए जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। अपनी पत्रिका गज़वा-ए-हिंद (भारत का विनाश) के दिसंबर संस्करण में अल कायदा ने कहा कि वह “श्री राम मंदिर को ध्वस्त कर देगा और वहां एक भव्य बाबरी मस्जिद का निर्माण करेगा”। उसने भारतीय मुसलमानों से भी उसके ‘जिहाद’ का समर्थन करने की आवाहन किया है । पत्रिका में २००२ के गुजरात दंगों का भी उल्लेख है ।
अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, अलकायदा बोला- मस्जिद वहीं बनाएंगे#AyodhyaRamMandir | #HindiNews https://t.co/y07bia5xKe
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) January 6, 2023
१. पत्रिका ने कहा है कि बाबरी मस्जिद की नींव पर बनने वाले श्री राम मंदिर को तोड़कर मूर्तियों की स्थान पर अल्लाह के नाम पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण किया जाएगा । मुसलमानों ने अब तक बहुत कुछ सहा है । इसलिए अब उन्हें किसी भी तरह के क्षति का डर नहीं होना चाहिए । यदि जिहाद के लिए जीवन और धन का उपयोग किया होता तो इतनी क्षति नहीं होती ।
२. उसने यह भी कहा है कि पूरा भारतीय उपमहाद्वीप इस्लाममय हो तथा यहां मूर्ति पूजा बंद हो जाए । इसके लिए अल कायदा का जिहाद छेड़ने का मानस है ।
३. पत्रिका ने आगे कहा कि जहां भारतीय मुसलमानों के लिए धर्मनिरपेक्षता नरक है, वहीं ‘हिन्दू और मुस्लिम भाईचारा’ का नारा एक तरह का भ्रम है । (सभी सर्वधर्मसमभाववालों को जोर का चांटा ! – संपादक)
(कहते हैं ) ´हिंदुओं को लाठी चलाने साथ ही शस्त्र चलाना भी सिखाया जा रहा है !’
पत्रिका ने गुजरात दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद को ३० वर्ष पूर्व गिराया गया था । २० वर्ष पूर्व (गुजरात दंगों के समय ) गर्भवती महिलाओं के पेट फाड़ दिए गए थे । उनके बच्चे मारे गए थे । आज सर्वत्र बुलडोजर का उपयोग हो रहा है । सभी हिंदुओं को लाठी चलाना सिखाया जा रहा है । हिन्दू महिलाओं के मुंह से सब्जियां काटने में प्रयोग किए जाने वाले चाकुओं से मुसलमानों के चेहरे और सिर काटने की बाते महिलाएं कर रही हैं । जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़; जामिया उस्मानिया, भाग्यनगर और देवबंद में हिन्दू प्रत्येक मुसलमान के विरुद्ध चाकू, भाले और तलवार तीक्ष्ण कर रहे हैं । (जिहादियों को एके-४७ राइफल चलाने, बम फेंकने, हथियार चलाने और हिन्दुओं के सिर काटने की ट्रेनिंग दी जाती है, वह सब क्या अलकायदा सत्याग्रह के लिए करना चाहता है ? (हिन्दुओं पर इस तरह आरोप लगाने वाली यह अलकायदा पत्रिका भारत में मुसलमानों को हथियार उठाने के लिए उद्यत कर रही है । यह संदेश देश में प्रसारित नहीं हो, इसके लिए सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ! – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !